Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की सुरक्षा इस साल सबसे अधिक कड़ी रहेगी

  • प्रधानमंत्री मोदी के लिए है खास इंतजाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अगस्त 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लालकिले की सुरक्षा इस साल सबसे अधिक कड़ी रहेगी। अब से पहले सात लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास से लेकर लालकिला तक 11.2 किलोमीटर के बीच कोई सेफ हाउस नहीं बनाया जाता था। केवल लालकिला के अंदर एक सेफ हाउस होता था। लेकिन इस साल पहली बार ड्रोन हमले के संभावित खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास से लालकिला के बीच हर दो किलोमीटर पर एक-एक सेफ हाउस बनाया गया है।

पीएम आवास से लालकिला के बीच इस बार कुल पांच सेफ हाउस बनाया गया है। अत्यंत गोपनीय तरीके से बनाया गया सेफ हाउस ऊंची इमारतों में बनाया गया है। इसका मसकद यह है कि प्रधानमंत्री द्वारा लालकिला के लिए आवास से निकलने पर सुरक्षाकर्मियों को जैसे ही कहीं हमले की जानकारी मिलेगी तो उन्हें तुरंत नजदीक के सेफ हाउस में सुरक्षित ले जाया जा सके।

सूत्रों के मुताबिक उक्त सेफ हाउस में बेहतर इलाज से लेकर हर तरह की सुविधाएं होंगी। इसमें उपलब्ध सुविधाओं को परखने के लिए अक्सर रक्षा मंत्रालय व दिल्ली पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां माकड्रिल कर रही है। सेफ हाउस में चाक चौबंद बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

इस साल 26 जनवरी को सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों को लेकर उपद्रवी दिल्ली में प्रवेश कर गए थे और उन्होंने जमकर उत्पात मचाया था। लालकिला के अंदर आकर उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की थी। उक्त घटना से सबक लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी उपद्रवी कोई खलल न डाले, इसके लिए सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। लालकिला जाने वाले सभी रास्तों पर पत्थरों लदे लोहे के कंटेनर खड़े कर दिए गए हैं। सभी कंटेनरों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह वाले दिन कमांडो व पैरा मिलिट्री के शूटरों की तैनाती की जाएगी। सड़कों पर इस तरह से कंटेनर खड़े किए गए हैं जिससे ट्रैक्ट्ररों से किसी सूरत में उसे नहीं हटाया जा सकेगा।

लालकिला पर इस बार पहली बार रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा दो एंटी ड्रोन रडार लगाया गया है। अगर कोई संदिग्घ ड्रोन लालकिला के तीन-चार किलोमीटर के दायरे में दिखाई देगा तो डीआरडीओ के जवान उसे वहीं जाम कर जमीन पर गिरा सकेंगे।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस बार सीसीटीवी कैमरे भी हर बार की तुलना में काफी अधिक लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री जिन मार्गो से लालकिला आएंगे और वापस लोक कल्याण मार्ग जाएंगे। उक्त रूटों के अलावा लालकिला के चारों तरफ जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों पर निगरानी के लिए दस कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!