Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

कमाई के मामले में कपिल शर्मा और भारती सिंह से लेकर इन टीवी कलाकारों ने किया कमाल

सोनी टीवी के द कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल हमेशा से ही अपनी फीस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार उनके शो में आए मेहमान भी उनकी करोड़ों की फीस पर उनकी चुटकी लेते रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ कपिल शर्मा ही नहीं बल्कि कई और टीवी स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट में जगह बनाई है।

कपिल शर्मा- फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 सेलेब्स की एक लिस्ट रिलीज़ की गई है, जिसमें कपिल शर्मा ने 53वां स्थान हासिल किया है। कपिल शर्मा की सालाना औसत कमाई 34.03 करोड़ रुपये हैं। इसी के साथ कपिल शर्मा टेलीविज़न इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार बन गए हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी- टीवी एक्ट्रेस ने फोर्ब्स की लिस्ट के 74वे नंबर पर हैं। दिव्यांका की सालाना कमाई 1.46 करोड़ रुपये औसत बताई जा रही है। आपको बता दें कि ये हैं मोहब्बतें एक्ट्रेस दिव्यांका 2018 की लिस्ट में 92वां स्थान पर थीं। दिव्यांका ने कुछ समय पहले सिंगिंग रियलिटी शो द वॉइस को होस्ट किया था, जिससे उनकी कमाई में काफी उछाल आया है।

भारती सिंह- इन दिनों द कपिल शर्मा शो में नज़र आ रही भारती सिंह ने भी इस लिस्ट में 82वां स्थान हासिल किया है। भारती सिंह की सालाना औसत कमाई 10. 93 करोड़ रुपये है। कपिल शर्मा शो के अलावा भारती कलर्स के गेम शो खतरा खतरा खतरा में भी नज़र आ रही हैं।

संजीव कपूर- टीवी की पॉपुलर हस्तियों में से एक शेफ संजीव कपूर ने 24.3 करोड़ की सालाना कमाई करते हुए फोर्ब्स की लिस्ट में 73वें नंबर पर जगह बनाई है। पिछले साल आई लिस्ट में संजीव 32वें स्थान पर थे।

करण कुंद्रा- टीवी के फैमस एक्टर करण कुंद्रा ने पिछले साल 82वें के मुकाबले इस साल 92वां स्थान हासिल किया है। इनकी सालाना कमाई का औसत 4.12 करोड़ है। आखिरी बार करण को लव स्कूल 4 शो में देखा गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!