Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
स्वास्थ

प्रेशर कुकर में भूलकर भी नहीं पकानी चाहिए ये चीजें, वरना बेकार चली जायेगी सारी मेहनत

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 27 जुलाई 2023, देहरादून। प्रेशर कुकर रसोई की सबसे जरूरी चीज है, भारत में शायद ही ऐसी कोई रसोई होगी, जहां प्रेशर कुकर का इस्तेमाल ना किया जाता हो। प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल करने के पीछे एक वजह यह भी है कि इसमें खाना जल्दी और स्वादिष्ट बनता है। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि हर चीज को बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया जाए। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कुकर में नहीं बनाना चाहिए। यहां हम उन्हीं खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको कुकर में बनाने से बचना चाहिए।

डेयरी प्रोडक्ट
डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही या क्रीम आदि से जुड़े पकवानों को प्रेशर कुकर में नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि कुकर में ज्यादा हीट की वजह से डेयरी प्रोडक्ट फट सकता है और खराब हो सकता है।

फ्राइड फूड
प्रेशर कुकर में तली हुईं चीजें भी नहीं बनानी चाहिए, क्योंकि ज्यादा हीट और गर्म तेल के कारण खाना बिखर सकता है और जलने से जुड़ी घटनाएं हो सकती हैं।

पास्ता और नूडल्स
पास्ता और नूडल्स जैसे फूड आइटम्स को बनाने के लिए भी कुकर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि ये गिलगिले बन सकते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट नहीं लगेंगे।

जल्दी पकने वाली सब्जियां
जिन सब्जियों को पकाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता या जो सब्जियां कम समय में बन जाती हैं, उन्हें कुकर में बनाने की गलती नहीं करनी चाहिए। इन सब्जियों में हरी पत्तेदार सब्जियां, मुलायम प्रकृति वाली सब्जियां शामिल हैं। कुकर में इन सब्जियों को बनाने से ये ज्यादा पक सकती हैं और अपना पोषण मूल्य और असली रंग खो सकती हैं।

केक और बेक
कई लोग केक और कुकीज आदि जैसे बेक्ड फूड बनाने के लिए आमतौर पर प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं, जबकि इन्हें बनाने के लिए कुकर बिल्कुल भी सही ऑप्शन नहीं है। कुकर को केक या कुकीज बेकिंग के लिए नहीं बनाया गया
है। अगर आप फिर भी इसमें बनाते हैं तो आपको उतना स्वादिष्ट केक नहीं मिल पाएगा, जितना कि मिलना चाहिए था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!