Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में आयुष्मान योजना से बाहर हुए ये 6 अस्पताल, मानकों का नहीं कर रहे थे पालन

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मार्च 2022, शुक्रवार, देहरादून। आयुष्मान योजना के मानकों का पालन नहीं करने पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने छ: निजी अस्पतालों को इस योजना से बाहर कर दिया है। इसमें देहरादून व ऊधमसिंह नगर जिले के दो-दो और नैनीताल व टिहरी का एक-एक अस्पताल शामिल है। इन अस्पतालों को योजना के तहत मिलने वाले इलाज के लिए सभी पैकेज लेने को कहा गया था, पर मरीजों को चुनिंदा पैकेज के तहत ही इलाज मिल पा रहा था। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने अस्पतालों को सभी पैकेज लेने के संदर्भ में नोटिस भी भेजा था। बावजूद इसके अस्पतालों ने सभी पैकेज नहीं लिए। अब इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत निश्शुल्क और कैशलेस इलाज नहीं हो पाएगा।

राज्य में आयुष्मान योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन, कई अस्पताल सुविधाएं होने के बावजूद योजना के तहत चुनिंदा पैकेज ही ले रहे हैं। इससे मरीजों को खासी दिक्कत हो रही है। ऐसे अस्पतालों को बाहर किया गया है। अस्पतालों को योजना के तहत कवर होने वाली सभी बीमारियों का इलाज देने को कहा गया है।

इन अस्पतालों को किया बाहर
कंबाइंड मेडिकल इंस्टीट्यूट व सुंदर मोहन डेंटल केयर एंड रूट कैनाल सेंटर देहरादून, गहतोड़ी हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर व किशोर हास्पिटल ऊधमसिंह नगर, उषा बहुगुणा अल्फा हेल्थ इंस्टीट्यूट नैनीताल और क्रिश्चियन हास्पिटल चंबा (टिहरी)।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!