Breaking News :
>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’>>मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, सभी 168 विद्यालयों में पहुँचे स्मार्ट टीवी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’
उत्तराखण्ड

घायल गुलदार को ग्रामीणों ने पिलाया पानी, वन कर्मियों ने पकड़ा तो तोड़ा दम

देहरादून: गुलरघाटी में घायल हालत में घूम रहे गुलदार की जू ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने गुलदार की मौत का कारण जानने के लिए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग के रेस्क्यू से पहले ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना गुलदार को पानी पिलाकर उसकी जान बचाने की कोशिश की थी।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब सात बजे गुलरघाटी में नदी के आसपास कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पास में ही एक गुलदार दिखाई दिया। उन्होंने तुंरत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। गुलदार दिखाई देने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और गुलदार को भगाने की कोशिश करने लग गए, लेकिन गुलदार घायल स्थिति में इधर से उधर मंडराता रहा।

ग्रामीणों के काफी हो-हल्ला करने के बाद भी जब गुलदार वहां से नहीं भागा तो ग्रामीण समझ गए कि गुलदार घायल है। इसके बाद हिम्मत जुटाकर बालावाला निवासी प्रशांत खरोला सहित कुछ ग्रामीण गुलदार के पास पहुंचे और बाल्टियों से उसके ऊपर पानी डाला और उसे पानी पिलाया।

इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल फेंककर गुलदार को पकड़ लिया और उसे मालसी जू ले जाने लगे। इससे पहले की विभाग के डॉक्टर उसे जू पहुंचाते और उसका इलाज शुरू करते गुलदार ने दम तोड़ दिया।

प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि गुलदार काफी दिनों से बीमार लग रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गुलदार की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!