Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मुसीबत का सबब साबित हो रहा है मौसम

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम मुसीबत का सबब साबित हो रहा है। पहाड़ और मैदानी इलाकों में रुक रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बदरीनाथ और केदारनाथ में बीती रात से बारिश हो रही है। वहीं, चारधाम यात्रा मार्गों के भूस्‍खलन से खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी है। देर शाम यमुनोत्री हाईवे का 50 मीटर हिस्सा धंस गया। यह स्थान यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी से पांच किलोमीटर दूर है। इससे अब यमुनोत्री धाम पहुंचना और मुश्किल हो गया है। यात्रियों को धाम तक पहुंचने के लिए 11 किलोमीटर पैदल चलना होगा।

हरिद्वार में बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज सुबह करीब छह बजे गंगा का जलस्तर 292.50 मीटर था, जबकि चेतावनी निशान 293 मीटर पर और खतरे का निशान 294 मीटर पर है। गंगा में लगातार पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में दहशत का माहौल है। खासकर श्यामपुर, लाल ढांग और लक्सर के तटवर्ती इलाकों में। प्रशासनिक अमला किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए चौकस है।

कैम्टीफॉल में उफान, दुकानें छोड़कर भागे दुकानदार

गुरुवार को दोपहर बाद देहरादून जिले में जबरदस्त बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर में जलभराव से तो लोग त्रस्त रहे ही, मसूरी में भी मसूलधार बारिश परीक्षा लेती रही। विशेषकर कैम्टी फॉल में हड़कंप की स्थिति रही। एकाएक कैम्पटी फॉल में उफान आ गया। झरने का भयावह रूप देख लोग दहशत में आ गए और आसपास बसे दुकानकादार अपनी दुकानें छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर भागे। करीब एक घंटे तक यही स्थिति रही। पानी का बहाव कम होने के बाद भी लोग अपनी दुकानों में वापस आए।

वहीं, उत्‍तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट के पास 21 जुलाई की शाम से लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिससे मार्ग अवरुद्ध है। यमुनौत्री फूलचट्टी से जानकीचट्टी मोटर मार्ग फूलचट्टी के पास लगभग 50 मीटर भाग क्षतिग्रस्त हो गया है।

कुमाऊं मंडल के अल्‍मोड़ा, नैनीताल, बागेश्‍वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में रुक रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम के तेवरों में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!