Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार अपना 5वां बजट गुरुवार को गैरसैंण विधानभवन में करेगी पेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फ़रवरी 2021, गुरुवार, गैरसैंण। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार आज शाम चार बजे गैरसैंण विधानभवन में पेश करेगी अपना पांचवां बजट। गैरसैंण में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार का यह दूसरा बजट है।वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट का आकार करीब 56 हजार 900 करोड़ रुपये रखा गया है।  बीते वर्ष भी चार मार्च को ही सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए  बजट पेश किया था। बजट पेश करने वाले दिन ही सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की ऐतिहासिक घोषणा की थी। सरकार की इस घोषणा को बड़े गेमचेंजर के रूप में देखा गया। खास बात ये है कि इस बार भी नए वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश करने की तिथि चार मार्च ही तय की गई है।

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की प्रथम वर्षगांठ पर विधानसभा परिसर में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि चार मार्च 2020 को प्रदेश सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की थी। इसकी प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और शाम के समय 1101 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का सपना था कि प्रदेश की राजधानी गैरसैंण होनी चाहिए। सरकार ने एक साल पहले इसकी घोषणा की थी। इसी के अनुरूप भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आयोजन भी किया जा रहा है। यह भी संयोग है कि चार मार्च को ही सरकार बजट भी प्रस्तुत कर रही है। इस दिन विधानसभा में उत्सव का माहौल रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!