Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगत

टीम के हेड कोच ने बोर्ड से की मौजूदा कप्तान को हटाने की सिफारिश

टीम के हेड कोच ने बोर्ड से की मौजूदा कप्तान को हटाने की सिफारिश

कराची,  पाकिस्तान टीम के हेड कोच मिकी आर्थर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी की क्रिकेट कमेटी से टीम के मौजूदा कप्तान सरफराज अहमद को हटाने की सिफारिश की है। हेड कोच मिकी आर्थर ने पीसीबी से कप्तान सरफराज अहमद का हटाने की सिफारिश इसलिए भी की है क्योंकि वे खुद अगले दो साल तक पाकिस्तान की टीम के साथ जुड़कर उसे ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट कमेटी ने पाकिस्तान टीम की पिछले तीन साल की परफॉर्मेंस का रिव्यू किया है। कमेटी ने इसी साल इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए वर्ल्ड कप का भी आंकलन किया गया है, जिसमें पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो गई थी। सूत्रों की मानें तो मिकी आर्थर ने कप्तान सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाने की सिफारिश करते हुए एक नया नाम भी सुझाव के तौर पर पेश किया है।

मिकी आर्थर चाहते हैं कि सरफराज अहमद की जगह शादाब खान टी20 और वनडे के लिए पाकिस्तान टीम के कप्तान बनें। इसके अलावा टेस्ट टीम के लिए पाकिस्तान की कमान बाबर आजम को मिले। मिकी आर्थर ने कप्तान सरफराज अहमद की कमियों के बारे में भी बोर्ड से बखान किया है।

पीसीबी के मैनेजिंग डायरेक्टर वसीम खान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मिकी आर्थर ने क्रिकेट कमेटी से कहा है, “मुझे पाकिस्तान की टीम के साथ दो साल और रहने की जरूरत है, जिससे कि मैं टीम से यादगार परिणाम निकलवा सकूं।” बता दें कि 2016 के मध्य से ही मिकी आर्थर पाकिस्तान टीम के कोच हैं।

बतौर हेड कोच मिकी आर्थर की पाकिस्तान को दिलाई गई उपलब्धियों पर नज़र डालें तो पाकिस्तान ने साल 2017 में भारत को हराकर आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा काफी समय से पाकिस्तान की टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की आइसीसी रैंकिंग में नंबर वन बनी हुई है। हालांकि, वनडे और टेस्ट में टीम का इतना अच्छा परफॉर्मेंस नहीं रहा है।

बता दें कि पाकिस्तान टीम के मौजूदा हेड कोच मिकी आर्थर और बाकी सपोर्ट स्टाफ का कार्यकाल इसी 15 अगस्त को समाप्त हो रहा है। सूत्रों ने ये भी बताया है कि मिकी आर्थर ने पीसीबी की क्रिकेट कमेटी के सामने अपना पक्ष रखते हुए बताया था कि क्यों पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन गिरा है। इस बारे में मिकी आर्थर ने प्रजेंटेशन में बताया कि टीम के फील्डिंग कोच के हटाने के बाद टीम का फील्डिंग स्तर गिरा है, जो परफॉर्मेंस में काफी मायने रखता है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी इस पक्ष से इत्तेफाक नहीं रखते।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!