Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को भेजी 27.5 लाख वैक्सीन की डिमांड

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2021, शुक्रवार, देहरादून। प्रदेश सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को 27.5 लाख और भारत बायोटेक को 2.5 लाख वैक्सीन की डिमांड भेजी है। अब प्रदेश सरकार इन कंपनियों के जवाब का इंतजार कर रही है। वैक्सीन मिलते ही राज्य में 18 से 45 आयु वर्ग के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।

केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों को एक मई से 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाने की अनुमति दी है। इसके लिए प्रदेश में तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी। 18 से 45 आयु वर्ग के व्यक्तियों की संख्या तकरीबन 50 लाख है। इन्हें दो डोज लगाने के लिए वैक्सीन की एक करोड़ डोज चाहिए।

सरकार ने निर्णय लिया है कि कुल वैक्सीन में से 90 प्रतिशत वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और 10 प्रतिशत वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की खरीद की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 450 करोड़ की व्यवस्था भी कर दी गई है। सरकार ने यह भी तय किया है कि कंपनी के कहने पर अग्रिम भुगतान की व्यवस्था भी कर दी जाएगी। पहले चरण में सरकार 27.5 लाख वैक्सीन की खरीद करेगी।

सरकार के इस निर्णय के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक करोड़ डोज के साथ ही इसमें वेस्टेज जोड़ते हुए 1.15 करोड़ वैक्सीन की डिमांड शासन को भेज दी। इस क्रम में अब शासन ने दोनों वैक्सीन कंपनियों को अपनी डिमांड भेज दी है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि दोनों कंपनियों को डिमांड भेज दी गई है। अब उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के उपलब्ध होते ही वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!