Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

सीरम इंस्टीट्यूट ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन पुणे से आज 13 शहरों में सीरम की वैक्सीन भेजी

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ जनवरी २०२१, मंगलवार। भारत सरकार से मंजूरी मिलने के साथ ही कोविशील्‍ड वैक्‍सीन (Covishield Vaccine) को लोगों तक पहुंचाने के काम ने तेजी पकड़ ली है। पुणे से कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली खेप दिल्‍ली, अहमदाबाद  और चेन्‍नई पहुंच चुकी है। DIAL मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया  कि  कोविड -19 वैक्‍सीन के लिए बनाये गए हमारे दो  दो कार्गो टर्मिनलों पर -20 डिग्री सेल्सियस से लेकर +25 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रखा गया है। यहां वैक्‍सीन को  कुशलतापूर्वक सुरक्षित तरीके से रखा जा सकता है।

 COVID19 वैक्सीन वितरण प्रक्रिया पर तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि  पुणे से 5.56 लाख वैक्सीन की खुराक भेजी गई है। हालांकि COVAXIN की शेष 20,000 खुराक का विवरण अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। एक बार जब यह राज्य के वैक्सीन केंद्र में आ जाएगी तो हम आश्वस्त होंगे कि सब कुछ ठीक है। वैक्‍सीन को यहां आने पर शाम तक वितरित किया जाएगा। बाद में, यह ठंडे बक्सों में रखकर वास्तविक टीकाकरण स्थल पर पहुंचाया जाएगा।

गुजरात सरकार परिवार कल्याण के अतिरिक्त निदेशक डॉ पटेल ने बताया कि COVID19 वैक्सीन की पहली खेप आज अहमदाबाद पहुंचने वाली है। आज यहां पहुंचने वाली 2.76 लाख खुराक अहमदाबाद, गांधीनगर और भावनगर क्षेत्रों को दी जाएगी। टीकाकरण 16 जनवरी से 287 सत्र साइटों पर शुरु होगा।

 बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पुणे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट तक वैक्‍सीन के तीन ट्रक पहुंचाये जा चुके हैं। इन ट्रकों में आयी ये वैक्‍सीन आठ फ्लाइट्स के द़वारा देश के 13 अलग-अलग हिस्सों में पहुंचायी जाएगी। एस बी लॉजिस्टिक के एमडी संदीप भोसले ने बताया, वैक्‍सीन की पहली फ्लाइट देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होगी।

इन वैक्‍सीन को महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में भेजने का कार्य एस बी लॉजिस्टिक कंपनी को सौंपा गया है।  ये कंपनी अपने रेफ्रिजरेटर वाले ट्रकों के द़वारा कोरोना वैक्‍सीन को देश के विभिन्‍न स्‍थानों तक पहुंचाएगी। बता दें कि  kool ex कंपनी बीते दस वर्षों से दवाओं और वैक्सीन को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करती आ रही है।

पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट को सरकार से  मिला 11 मिलियन डोज़ का ऑर्डर

पुणे की  सीरम इंस्टीट्यूट को भारत सरकार की मंजूरी मिलने  के साथ ही  11 मिलियन (1 करोड़ 10 लाख) कोविशील्ड वैक्सीन का ऑर्डर मिला है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस  शुरुआती तौर पर कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 200 रुपये प्रति डोज रखी गई है। ज्ञात हो कि 16 जनवरी से पूरे देश  में कोरोना वैक्‍सीनेशन की  शुरुआत हो रहा है। DCG की ओर से दो कोरोना वैक्‍सीन को आपातकालीन प्रयोग की मंजूरी दे दी गई है। इसमें ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन है।

इन वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका ने तैयार किया है, जबकि पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ने इसका भारत में निर्माण किया है।  स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि, हम फार्मा पीएसयू एचएलएल लाइफकेयर के जरिए वैक्सीन खरीदेंगे। सरकारी उपयोग के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) को भी खरीदा गया था। सरकार इसकी खरीद के लिए अब भारत बायोटेक के साथ समझौते पर चर्चा कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!