Breaking News :
>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
उत्तराखण्ड

युवती की अश्लील फोटो उससे ससुर को भेजने के आरोपित को भेजा जेल

देहरादून। देहरादून की एक युवती की अश्लील फोटो उसके ससुर को भेजने के आरोपित धारचूला निवासी जीशान को कैंट कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सुद्धोवाला जिला कारागार भेज दिया गया।

कैंट पुलिस ने बताया कि जीशान को अल्मोड़ा में गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से मिले मोबाइल को सील कर दिया गया है, जिसे जल्द ही जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। वहीं, उसकी कार को भी सीज कर दिया गया है।

बता दें कि धारचूला क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी एक साल पहले देहरादून के एक फौजी से हुई। शादी के बाद वह देहरादून में अपने ससुराल आ गई। आरोप है कि शादी से पहले उसकी जीशान खान नाम के युवक से दोस्ती थी। जीशान की धारचूला में मोबाइल शॉप है।

आरोप है कि युवती जब शादी के बाद अपने ससुराल आ गई तब भी वह उससे संपर्क करने की कोशिश करता था। युवती उससे पीछा छुड़ाना चाह रही थी। यह बात जीशान को अखर गई। उसे शरारत सूझी, उसने शादी के पहले युवती के साथ ली गई कुछ तस्वीरें उसके ससुर को भेज दीं।

इसके बाद युवती के ससुराल में हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद पीड़िता कैंट कोतवाली पहुंची और जीशान पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसकी सूचना जब धारचूला पहुंची तो वहां बवाल मच गया। वहां लोगों ने जीशान की दुकान में तोड़फोड़ कर सामान जला दिया गया और उसके घर में भी आग लगा दी गई।

इंस्पेक्टर कैंट नदीम अतहर ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद जीशान की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई थी। उसे अल्मोड़ा में गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को टीम उसे लेकर देहरादून पहुंची। जीशान के पास से एक स्मार्ट फोन मिला है।

आशंका है कि इसी मोबाइल से उसने पीड़िता के ससुर को अश्लील फोटो भेजी है। मोबाइल को सील कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद उसे परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जीशान की कार को भी सीज कर दिया गया है।

सोमवार को होगा मजिस्ट्रेटी बयान 

जीशान पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती का सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। वहीं, सोमवार को ही उसका मजिस्ट्रेट के समक्ष पुलिस बयान भी दर्ज कराएगी।

पुलिस ले सकती है रिमांड 

कैंट पुलिस जीशान को रिमांड पर भी ले सकती है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल और मजिस्ट्रेटी बयान के बाद विवेचक के अनुसार कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन कोर्ट में दिया जाएगा।

कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया जीशान 

जीशान को कोर्ट में पेश किए जाने की भनक लगते ही हिंदूवादी संगठनों के नेता भी कचहरी परिसर में पहुंच गए। मगर जीशान की करतूत सामने आने के बाद जिस तरह धारचूला में बवाल हुआ था, उसे देखते हुए देहरादून में कोर्ट में पेशी पर ले जाने के दौरान सुरक्षा बेहद कड़ी रखी गई थी। पुलिसकर्मियों ने किसी को उसके पास तक नहीं पहुंचने दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!