Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

आज शाम हो सकता है मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मार्च 2021, सोमवार, देहरादून। मंत्रियों के पोर्टफोलियो के सिलसिले में कयासबाजी भी दौर चल रहा है। माना जा रहा कि त्रिवेंद्र सरकार में मंत्री रहे मंत्रियों के पिछले अनुभव को तरजीह देने के साथ ही उन्हें कुछ नए विभाग भी आवंटित किए जा सकते हैं। ऐसे में अब सभी की नजरें इस पर टिक गई हैं कि मुख्यमंत्री अपने पास कौन-कौन से विभाग रखते हैं और किस-किसका वितरण अपने सहयोगियों को करते हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पोर्टफोलियो वितरण को लेकर कसरत लगभग पूरी कर ली गई है। जल्द ही सभी मंत्रियों को विभागों का वितरण कर दिया जाएगा।

  प्रदेश की भाजपा सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को शपथ ग्रहण की थी, जबकि उनकी मंत्री परिषद के 11 सदस्यों ने शुक्रवार को। इनमें आठ कैबिनेट मंत्री और तीन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। मंत्री परिषद में जगह पाए मंत्रियों में सात पिछली त्रिवेंद्र सरकार में भी मंत्री थे। मंत्रियों के पोर्टफोलियो को लेकर शनिवार से होमवर्क शुरू हो गया, मगर अभी तक विभागों का बटवारा नहीं किया जा सका है। ऐसे में मंत्रियों का इंतजार भी बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की 11 सदस्यीय मंत्री परिषद द्वारा शपथ ग्रहण कर लिए जाने के बाद अब मंत्रियों को बांटे जाने वाले विभागों को लेकर होमवर्क लंबा होता जा रहा है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि दो दिन से चल रही कसरत अंतिम मुकाम पर है। अनुभव, वरिष्ठता, योग्यता और क्षमता की कसौटी पर परख के आधार पर विभागों का बंटवारा किया जाएगा। संभव है कि सोमवार दोपहर तक मंत्रियों को विभागों का वितरण कर दिया जाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रियों को विभागों के बटवारे के संबंध में सभी पहलुओं पर गौर किया गया। वजह यह कि तीरथ सरकार के पास कामकाज के लिए सालभर से भी कम वक्त है और चुनौतियां अधिक। साथ ही अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस सबको देखते हुए मंत्रियों को विभागों का वितरण हर कसौटी पर परख के आधार पर करने पर जोर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि पोर्टफोलियो को लेकर कसरत अब करीब-करीब पूरी हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!