Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्ड

यहां के लोग सड़क के लिए तोड़ रहे घर के आंगन, कर रहे श्रमदान

बडकोट: यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरसाली गांव में सड़क निर्माण के कार्य से ग्रामीण उत्साहित हैं। वे सड़क के लिए अपने घर का आंगन तक तोड़ रहे हैं। साथ ही श्रमदान कर सड़क निर्माण में सहयोग दे रहे हैं।

खरसाली गांव में पिछले तीन दिनों से ग्रामीण श्रमदान कर रिंग रोड बनाने के निर्माण में जुटे हैं। सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण न केवल अपनी भूमि दे रहे हैं, बल्कि घर आंगन को भी तोड़ रहे हैं।

सड़क निर्माण में जेसीबी मशीन मंगाने के लिए गांव के राजपाल सिंह ने एक लाख रुपये की धनराशि भी दी। यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष पवन उनियाल कहते हैं कि 10 अक्टूबर से सड़क का निर्माण शुरू किया था, और जल्द ही एक किलोमीटर सड़क का निर्माण हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभी तक वैकल्पिक ग्रामीण मोटर मार्ग की समस्या से जूझ रहे थे। इससे फूल चट्टी, खरसाली और जानकी चट्टी के बीच एक रिंग रोड भी तैयार हो जाएगी।

यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरसाली जाने के लिए यमुनोत्री हाईवे से फूल चट्टी के पास तीन किलोमीटर सड़क पीएमजीएसवाई ने बनाई। इसके साथ ही जानकीचट्टी एक सड़क खरसाली गांव में बने हेलीपैड तक जाती है। ये दोनों सड़कें आपस में जुड़ी हुई नहीं हैं।

रिंग रोड न होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। रिंग रोड बनाने के लिए खरसाली गांव में कुछ दिन पहले खरसाली ग्रामीण सड़क विकास समिति की बैठक हुई।

बैठक में समिति के संरक्षक राजपाल ङ्क्षसह ने सड़क निर्माण में श्रमदान करने के साथ ही एक लाख रुपये सड़क निर्माण के लिए देने का एलान किया। इसके बाद ग्रामीणों ने कहा कि वे सड़क की जद में आने वाली भूमि और भवन-आंगन देने के लिए तैयार है।

नवरात्र के शुभ अवसर पर इस सड़क का निर्माण शुरू किया। सबसे पहले गांव के मुरलीधर उनियाल ने अपना मकान सड़क के लिए तोड़ा। इसके बाद अन्य ग्रामीणों ने भी तोड़ना शुरू किया। एक किलोमीटर लंबी सड़क की जद में 70 से अधिक परिवारों के घर आंगन आ रहे हैं।

अधिकांश लोगों ने अपने घर आंगन को भी तोड़ दिया है। राजपाल सिंह कहते हैं कि अभी तक श्रमदान से करीब सात सौ मीटर सड़क बना चुके हैं। सभी ग्रामीणों का इसमें सहयोग मिल रहा है।

खरसाली गांव के रणवीर सिंह ने बताया कि खरसाली गांव यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिहाज से महत्वपूर्ण गांव है। यमुना जी का शीतकालीन प्रवास भी यहीं हैं। साथ ही इस गांव में ही हेलीपैड भी बना है। यात्रा काल में जानकी चट्टी और फूलचट्टी के बीच जाम लग जाता है। इस रिंग रोड बनने से कोई परेशानी नहीं होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!