Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गोरखनाथ मंद‍िर का नया मेहमान ‘गुल्लू’, जागा मुख्यमंंत्री योगी का पशु प्रेम

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2021, सोमवार, गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार की सुबह मुख्यमंत्री परंपरा पूजा-अर्चना और जनता दर्शन के बाद परिसर भ्रमण के क्रम में जैसे ही संत भवन की ओर बढ़े, एक काला लेब्राडोर प्रजाति का श्वान का बच्चा हुआ घूमता दिखा। फिर तो मुख्यमंंत्री का पशु प्रेम जाग गया। वह उसके पास गए और बाकायदा बैठकर दुलराने लगे। दुलराने के क्रम में उन्होंने उसे बिस्कुट भी खिलाया। ‘गुल्लू’ को दुलराने की तस्वीर जब इंटरनेट मीडिया तक पहुंची तो खूब वायरल हुई। मुख्यमंत्री का पशु प्रेम जगजाहिर है।

योगी का चहेता है कालू 

पशु प्रेम के चलते ही मुख्यमंत्री जब भी गोरखपुर आते हैं, सुबह की पूजा-अर्चना के बाद वह गोशाला जाकर गायों के बीच कुछ समय जरूर गुजारते हैं। इसी क्रम में अपने पालतू श्वान कालू के साथ खेलना भी नहीं भूलते। कालू को दिल्ली में मुख्यमंत्री को एक भक्त ने उपहार में दिया था। शुरू में कुछ समय तक वह दिल्ली में रहा, फिर 2016 में उसे गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में स्थायी रूप से जगह दे दी गई। उसके गोरखपुर आने के तीन महीने बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री का दायित्व मिल गया।

गोरखनाथ मंदिर के कार्यालय के इर्दगिर्द भ्रमण करते वह आज भी देखा जा सकता है। इससे पहले योगी के पास राजा बाबू नाम का एक श्वान भी हुआ करता था, जिसके मर जाने पर उन्हें काफी कष्ट हुआ था।

‘गुल्लू’ के मंदिर में आ जाने के बाद अब परिसर में श्वान प्रजाति के पशुओं की संख्या दो हो गई है। मंदिर के मीडिया प्रभारी विनय कुमार गौतम ने बताया कि ‘गुल्लू’ को दो दिन पहले मंदिर में देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत मिथिलेश दास लेकर आए हैं। अभी वह डेढ़ माह का है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!