Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्ड

विधानसभा के 24 जून से प्रारंभ होने वाले दो दिवसीय सत्र के लिए विधायकों ने इस बार भी बड़ी संख्या में सवाल लगाए हैं।

24 जून से शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र, विधायकों ने लगाए 721 सवाल

विधानसभा के 24 जून से दो दिवसीय सत्र के लिए विधायकों ने इस बार भी बड़ी संख्या में सवाल लगाए हैं। अभी तक विधायकों के 721 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।

देहरादून,विधानसभा के 24 जून से प्रारंभ होने वाले दो दिवसीय सत्र के लिए विधायकों ने इस बार भी बड़ी संख्या में सवाल लगाए हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अभी तक विधायकों के 721 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में याचिकाएं भी प्राप्त हुई हैं।

इससे पहले विस अध्यक्ष ने सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। विस अध्यक्ष अग्रवाल ने जानकारी दी कि विधायकों की ओर से अभी तक 109 ताराकित प्रश्न, 606 अताराकित प्रश्न और छह अल्प सूचित प्रश्न प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उत्तराखंड विधानसभा की नियम समिति द्वारा दिए गए प्रावधान के अनुसार सत्र के प्रत्येक दिन एक विधायक की तीन याचिकाएं ही स्वीकृत की जाएंगी। इससे पहले, विस अध्यक्ष ने सत्र के दौरान सुरक्षा समेत आनुषांगिक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। विस अध्यक्ष ने अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि पिछले सत्रों की तरह ही इस सत्र में भी सभी का सहयोग अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि सत्र में कोई भी व्यावधान न हों, इसके लिए सभी विभाग सत्र शुरू होने से पहले तैयारिया कर लें। बैठक विधानसभा सचिव जगदीश चंद के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। विस अध्यक्ष ने बाद में विस परिसर एवं सभा मंडप में तैयारियों का जायजा भी लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!