Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तराखण्ड

मरे हुए मवेशियों को भी खा रहा है जंगल का राजा

मरे हुए मवेशियों को भी खा रहा है जंगल का राजा, अध्ययन में हुआ खुलासा

गुजरात की गिर वाइल्डलाइफ सेंचुरी के शेरों के भोजन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआइआइ) की ओर से किए जा रहे अध्ययन में पता चला है कि जंगल के राजा शेर मरे हुए मवेशियों को भी अपना निवाला बना रहे हैं। यह अध्ययन भारतीय वन्यजीव संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वाईवी झाला व डॉ. कौसिक बनर्जी आदि की ओर से किया जा रहा है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वाईवी झाला ने बताया कि सेंचुरी के बाहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कांजी हाउस हैं। ऐसे में सेंचुरी में वास कर रहे 600 से अधिक शेरों में से 300 के करीब संरक्षित क्षेत्र के बाहर के जंगलों में विचरण करते हैं।

ऐसे में आसान भोजन की तलाश में शेर मरे मवेशियों का शिकार कर रहे हैं। करीब 90 फीसद शिकार मवेशियों का किया जा रहा है, जबकि 10 फीसद ही शिकार वन्यजीव बन रहे हैं। इससे इतर संरक्षित क्षेत्र में वास करने वाले 300 से अधिक शेर 90 फीसद वन्यजीवों का शिकार करते हैं और उनका 10 फीसद शिकार ही मवेशी हैं। साफ है कि जो शेर संरक्षित क्षेत्र से बाहर के जंगलों और आबादी के करीब विचरण कर रहे हैं, उनमें आसान शिकार की आदत पड़ने लगी है।

मरे मवेशियों से कैनाइन डिस्टेंपर वायरस का खतरा

डब्ल्यूआइआइ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. झाला ने बताया कि मरे हुए मवेशियों को खाने से शेरों के कैनाइन डिस्टेंपर वायरस के चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। पिछले साल ही इस वायरस से 29 शेरों की मौत हो गई थी। दरअसल, वायरस का खतरा तब बढ़ जाता है, जब शेर झुंड में मरे हुए मवेशियों को निवाला बनाते हैं। गिर के बाहरी क्षेत्रों में कांजी हाउस के मरे हुए मवेशियों को बिना उचित निपटान के फेंक दिया जाता है। इस स्थिति पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार से इसकी सिफारिश भी की गई है।

गिर में क्षमता से अधिक हो गए शेर

गिर वाइल्डलाइफ सेंचुरी में शेरों की संख्या क्षमता से अधिक हो गई है। यहां करीब 350 शेरों के प्राकृतिक वास की क्षमता है। यही कारण है कि शेर संरक्षित क्षेत्रों से बाहर के वन क्षेत्रों और यहां से भी बाहर आबादी क्षेत्रों में धड़ल्ले से विचरण कर रहे हैं। इस पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. झाला का कहना है कि मध्य प्रदेश में 20-25 शेरों को शिफ्ट किया जाना है। इसके अलावा अन्य राज्यों के वन क्षेत्रों में भी शेरों को शिफ्ट किया जा सकता है।

भविष्य में मानव के साथ संघर्ष बढ़ने  का अंदेशा

गिर के वन क्षेत्रों से बाहर आबादी में दिख रही शेरों की धमक से अंदेशा जताया जा रहा है कि भविष्य में शेरों का मानव के साथ संघर्ष बढ़ सकता है। यह संघर्ष मवेशियों के शिकार को लेकर अधिक दिख रहा है। क्योंकि शेर आमतौर पर मनुष्य पर हमला नहीं करते हैं। अचानक आमना-सामना होने पर ही वह मनुष्य पर हमला बोलते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!