Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना का असर प्रतियोगी परीक्षा में भी दिख रहा, परीक्षाओं की तिथियां आगे बढ़ा दी गई

कोरोना का असर प्रतियोगी परीक्षा में भी दिख रहा है। देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां आगे बढ़ा दी गई हैं।

एक ओर जहां द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आइसीएसआइ) ने परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ा दी है तो दूसरी ओर द इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आइबीपीएस) ने भी बैंक भर्ती परीक्षाओं के परिणाम रोक दिए हैं।

इस साल जून में होने वाली सीएस परीक्षा को लेकर आइसीएसआइ ने नोटिफिकेशन जारी किया है। परीक्षा के लिए पांच अप्रैल 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही 15 अप्रैल तक फीस जमा कर पाएंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक, केंद्र और राज्य सरकारों ने कोरोना वायरस से बचाव के चलते कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं, जिसकी वजह से सीएस परीक्षा के आवेदन की आखिरी तारीख को भी बढ़ाया गया है।

आइबीपीएस ने रिजल्ट रोके

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते आइबीपीएस ने भी पीओ और एसओ परीक्षाओं के रिजल्ट जारी करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। आइबीपीएस ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आइबीपीएस के मुताबिक, सीआरपी पीओ/ एमटी 8, सीआरपी क्लर्क 8, सीआरपी एसओ 8 के रिजल्ट को स्थगित किया गया है। सभी उम्मीदवारों को लगातार आइबीपीएस की वेबसाइट पर नजर रखने को कहा गया है।

इग्नू ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (इग्नू) ने जून में होने वाली टर्म एंड परीक्षा के आवेदन की तिथि कोरोना संक्रमण के चलते बढ़ा दी है। अब परीक्षा फॉर्म 31 मार्च के बजाय 30 अप्रैल तक जमा किया जा सकता है। इससे पूर्व इग्नू ने एसाइनमेंट जमा कराने की डेट भी बढ़ाई है। छात्र 30 अप्रैल तक एसाइनमेंट जमा करा सकते हैं। इग्नू ने सभी क्षेत्रीय केंद्रों को अपनी सभी गतिविधियां स्थगित करने को कहा है।

मेडिकल पीजी की काउंसिलिंग हुई स्थगित

कोरोना संक्रमण के कारण पीजी की दाखिला प्रक्रिया भी अटक गई है। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी, एमसीसी के बाद एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने भी काउंसिलिंग स्थगित कर दी है। अब अग्रिम आदेशों तक एमडी, एमएस, एमडीएस में दाखिलों के लिए काउंसिलिंग नहीं होगी। एचएनबी मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते यह फैसला लिया गया है। अब स्टेट काउंसिलिंग की डेट बाद में जारी की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!