Breaking News :
>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

संसद के बजट सत्र के आज चौथे दिन लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्द्धन ने किया कोविड-19 वैक्सीन की खुराक लेने का आग्रह

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के आज चौथे दिन लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्द्धन ने कोविड-19 वैक्सीन पर किसी तरह के संदेह की बात खारिज करते हुए लोगों से वैक्सीन की खुराक लेने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘किसी के मन में कोविड-19 वैक्सीन को लेकर संदेह नहीं होना चाहिए। मैं कोविड-19 वैक्सीन लेने का सबसे आग्रह करता हूँ।’

देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का हवाला देते हुए कोविड-19 वैक्सीनेशन की एक समान आवश्यकता के मामले पर TMC सांसद सौगत राय ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। विदित रहे कि इस सत्र के शुरुआती दो दिन कामकाज सामान्य तौर पर जारी रहा और कई महत्वपूर्ण बिल सदन में पेश किए गए। आज भी दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाने की संभावना है।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल से ही बीमा संशोधन विधेयक 2021 के खिलाफ हैं। उन्होंने आज कहा,  ‘बीमा संशोधन विधेयक 2021 में त्रुटियां है, इसे स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजना चाहिए। इसमें यहां की कंपनियों को जो FDI मिलेगा उसपर धीरे-धीरे विदेशी कंपनियों को स्वामित्व देने और नियंत्रण देने का प्रावधान किया गया हैै।  यदि FDI आती है, तो वे मोदी जी द्वारा लाए गए वेस्ट इंडिया कंपनी बन जाएंगे जिससे गुजरात के लोगों को मदद मिलेगी।’  बीमा संशोधन विधेयक 2021 पर गुरुवार को राज्यसभा में चर्चा के दौरान खड़गे ने इसका जोरदार विरोध किया था। उनका कहना था कि सरकार पहले ही बीमा क्षेत्र में एफडीआई को बढ़ाकर 49 फीसद कर चुकी है और अब यह सीमा 74 फीसद की जा रही है। दरअसल गुरुवार को राज्यसभा ने बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 49 फीसद  से बढ़ा कर 74 फीसद करने के प्रावधान वाले बीमा (संशोधन) विधेयक, 2021 को  मंजूरी दे दी।

राज्य सरकारों द्वारा फोन टैपिंग के बढ़ते मामलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद भूपेंद्र यादव ने आज राज्यसभा में जीरो आवर नोटिस दिया। वहीं ईंधन की बढ़ी कीमतों के कारण गरीब परिवार पुराने पारंपरिक ईंधन व्यवस्था अपनाने को मजबूर हो गए हैं, इसके मद्देनजर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने राज्यसभा में जीरो आवर नोटिस दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!