Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

कोरोना पर काबू पाने को सरकार इसकी तेज रफ्तार का पीछा कर रही, लेकिन इस हफ्ते उलट नजारा दिखा, पढ़िए

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने को सरकार इसकी तेज रफ्तार का पीछा कर रही है लेकिन उत्तराखंड में इस हफ्ते उलट नजारा दिखा। सरकार आगे और कोरोना पीछे-पीछे। दरअसल, कोरोना के निशाने पर अब आम आदमी के साथ सरकार भी आ गई है। पहले नंबर लगा शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का। एक कार्यक्रम में शरीक हुए, पता चला कि इसमें मौजूद एक युवक कोरोना पॉजिटिव था। दो दिन मंत्रीजी को क्वारंटाइन करने को लेकर स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन असमंजस में रहा, मगर अंतत:मंत्रीजी को राहत मिल गई। शनिवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी व पूर्व मंत्री अमृता रावत की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार को महाराज समेत पूरा परिवार कोरोना संक्रमण की जद में आ गया। महाराज शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में थे, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्री और शासन के अफसर शामिल हुए। लिहाजा अब मुख्यमंत्री, तीन मंत्री सेल्फ क्वारंटाइन हो गए, जबकि अफसरों पर फैसला होना बाकी है।

एक अनार और पांच दावेदार

कोरोना के दौर में सूबे के नए मुख्य सचिव को लेकर भी कयासों का दौर तेज है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति नजदीक है। पांच नौकरशाह इस पद के दावेदार हैं। ये हैं अनूप वधावन, ओमप्रकाश, सुखबीर सिंह संधू, राधा रतूड़ी और मनीषा पंवार। इनमें ओमप्रकाश का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है। अभी अपर मुख्य सचिव हैं, दावेदारी इसलिए भी पुख्ता क्योंकि राज्य गठन से ही यहां अपनी सेवाएं दे रहे। सरकार से लेकर शासन और यूं कहें तो हर तबके में पैठ रखने वाले। इस सबके बावजूद सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि मुख्य सचिव जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर सरकार केंद्र से भी किसी को भेज सकती है। मौजूदा मुख्य सचिव को भी छह महीने का एक्सटेंशन मिल सकता है। अब समीकरणों में आए इस उलटफेर ने मामला कुछ पेचीदा बना दिया। चलिए देखते हैं, ऐसे में अब किसका नंबर लगता है।

अफसर हैं या बुक मशीन

कहते हैं प्रतिभा किसी सहारे की मोहताज नहीं होती। ऐसे ही एक अफसर इन दिनों सत्ता के गलियारों में चर्चा बटोर रहे हैं। जनाब उस महकमे से ताल्लुक रखते हैं, जिस पर सरकार की ब्रांडिंग का जिम्मा है। अपने काम में कितने उस्ताद हैं, सभी वाकिफ  हैं। इनके सृजन का हुनर भी गजब का है। दरअसल, ये टी-20 अंदाज में लेखन के माहिर हैं। कोरोना महामारी के दौर में अगर किसी की दो-दो किताबों का विमोचन डेढ महीने के दौरान ही राज्य सरकार के मंत्री कर रहे हैं तो शक की कोई गुंजाइश नहीं। जब महामारी के कारण हर कोई अपने काम को तमाम एहतियात के साथ किसी तरह अंजाम देने की कोशिश कर रहा है, ये सब कुछ निबटा किताबें छापने को भी वक्त निकाल ले रहे। सुना है, अब इनकी काबिलियत की गूंज टॉप लेवल तक पहुंच गई है। बिल्कुल, हरफनमौला शख्सियत को वाजिब हक मिलना ही चाहिए।

सियासी बिसात, नहले पर दहला

विधायकों के वेतन-भत्तों में कटौती के मामले में विपक्ष कांग्रेस के नहले पर सरकार ने तड़ से दहला जड़ दिया। हुआ यूं कि सरकार ने कोरोना के मददेनजर विधायकों के वेतन भत्तों में 30 फीसद तक कटौती का फैसला किया। विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों से सहमति लेने की प्रक्रिया शुरू की। कितनों ने मंजूरी दी, यह बात तो दीगर है, लेकिन महामारी के नाम पर एक नया मोर्चा जरूर खुल गया। सरकार ने कैबिनेट के जरिये इस पर मुहर लगाई तो सत्तापक्ष के विधायकों को इसे मानना ही है, लेकिन विपक्ष को मानों नया मुद्दा मिल गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश बिफर गईं, लाजिमी भी है। उनका तर्क है कि इतने अहम मसले पर सरकार ने पहले उनसे मशविरा क्यों नहीं किया। असल वजह है सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का वह बयान कि कांग्रेस कटौती नहीं चाहती तो नेता प्रतिपक्ष लिखित में दे दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!