Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का किया विमोचन>>पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब अब गोले से दिया जाएगा – गृह मंत्री अमित शाह >>10 हजार की ईनामी गैंग लीडर को पुलिस ने धर दबोचा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घर- घर जनसंपर्क कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या 29.40 लाख बढ़ी, तीनों प्रमुख कंपनियों के टैरिफ महंगे होने से हुआ फायदा >>द्वारीखाल ब्लॉक के ठांगर गांव में सात साल के बच्चे पर गुलदार ने किया आत्मघाती हमला >>प्रधानमंत्री मोदी आज अमेरिका यात्रा पर हुए रवाना, ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को करेंगे संबोधित>>पर्यटकों के लिए खुशखबरी- आगामी 23 सितंबर से उठा सकेंगे राफ्टिंग का लुत्फ>>आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के लिए की सरकारी आवास की मांग>>प्रेग्नेंसी में महिलाएं ऐसे सोने की भूलकर भी न करें गलती, बढ़ सकती हैं मुश्किलें>>विभिन्न विभागों के प्रस्ताव केंद्र को भेजने की डेडलाइन तय>>कांग्रेस को बर्बाद करने की बकायदा कॉन्ट्रैक्ट>>उच्च शिक्षा में 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को जल्दी मिलेगी तैनाती>>नवनियुक्त 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र>>ज्योतिर्मठ पर मंडराने लगा भूस्खलन का खतरा, विष्णुप्रयाग की तरफ से हो रहा तेजी से भूस्खलन >>बीकेटीसी के सीईओ ने यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण >>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सड़क पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश >>एक देश, एक चुनाव व्यवहारिक और समझदारी नहीं – कांग्रेस>>टूथब्रश से भी बीमार पड़ सकते हैं आप, जान लीजिए कैसे रख सकते हैं इसे साफ>>ग्राम पंचायत स्तर पर दी जाएगी नए आपराधिक कानूनों की जानकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

उत्‍तराखंड में सात सरकारी इंजीनियरिंग कालेजों में संविदा शिक्षकों का संकट छ: माह के लिए टला

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अक्टूबर 2021, शनिवार, देहरादून। राज्य के सात सरकारी इंजीनियरिंग कालेजों में कार्यरत 89 संविदा शिक्षकों पर संकट टल गया। हालांकि यह संकट सिर्फ 6 महीने के लिए टला है। 31 मार्च, 2022 के बाद इन शिक्षकों के रोजगार पर फिर तलवार लटक सकता है।

दरअसल, राज्य के सात सरकारी इंजीनियरिंग कालेजों को अप्रैल, 2017 में केंद्र सहायतित तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार परियोजना (टीईक्यूआइपी) के तीसरे चरण में शामिल किया गया था। इस परियोजना के तहत इन कालेजों में कुल 146 सहायक प्रोफेसर के पद उपलब्ध कराए गए थे। वर्तमान में इनमें से 89 सहायक प्रोफेसर विभिन्न कालेजों में कार्यरत हैं। परियोजना के अंतर्गत इन शिक्षकों को संविदा पर 70 हजार रुपये प्रति माह के समेकित वेतन और तीन फीसद प्रदर्शन आधारित वेतन वृद्धि के प्रविधान के साथ भर्ती किया गया था।

परियोजना अवधि में संविदा शिक्षकों के साथ किया गया अनुबंध गत 30 सितंबर को समाप्त हो चुका है। इस वजह से इन शिक्षकों के रोजगार पर संकट आ चुका है। फिलहाल सरकार ने इन शिक्षकों के सेवाकाल को छह माह यानी एक अक्टूबर से 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। इस अवधि में उनके वेतन पर आने वाला करीब 3.83 करोड़ का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इंजीनियरिंग कालेज अपने खर्च पर यह वित्तीय भार उठाने में सक्षम नहीं हैं। इस वजह से सरकार ने यह जिम्मा उठाया है।

तकनीकी शिक्षा अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कहना है कि इंजीनियरिंग कालेजों में पढ़ाई सुचारू रखने को इन शिक्षकों का अनुबंध बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कालेजों में सहायक प्रोफेसर के कुल 192 पद रिक्त हैं। अनुभवी शिक्षकों की सेवाएं जारी रहने से छात्रों को पठन-पाठन में असुविधा नहीं उठानी पड़ेगी। उधर, सरकार के इस कदम से शिक्षकों को छह माह के लिए राहत मिल गई है। इसके बाद उनके रोजगार पर भी दोबारा संकट मंडराना तय है।

 सात सरकारी इंजीनियरिंग कालेज:

                      कालेज                                                        संविदा शिक्षक

  • बीटीकेआइटी द्वाराहाट अल्मोड़ा                                             32
  • सीओटी पंतनगर (ऊधमसिंहनगर)                                          15
  • जीबीपीआइइटी घुड़दौड़ी (पौड़ी)                                            02
  • आइओटी गोपेश्वर, (चमोली)                                                    12
  • एनपीएसईआइ, (पिथौरागढ़)                                                   08
  • डब्ल्यूआइटी (देहरादून)                                                          13
  • टीएचडीसी-आइएचईटी, (टिहरी)                                            07

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!