Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
स्वास्थ

वाटर फास्टिंग का बढ़ रहा है क्रेज, क्या आप जानते हैं ये कितना है सेफ?

वाटर फास्टिंग के दौरान लोग पानी के अलावा कुछ नहीं खाते हैं. कई लोग तेजी से वजन घटाने के लिए बहुत अच्छा मानते हैं तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह सभी लोगों के लिए इस तरह की फास्टिंग सही नहीं है. क्योंकि शरीर पर इसका बुरा असर होता है।

वाटर फास्टिंग शरीर के लिए ठीक है या नहीं?
आजकल ओवरवेट और माटापे से करोड़ों लोग परेशान है.लोग आज के समय में वजन कम करने के लिए तरह-तरह का उपाय निकाल रहे हैं। आजकल पूरी दुनिया में वजन कम करने के लिए एक खास तरह की फास्टिंग ट्रेंड का हिस्सा बनती जा रही है. वह है वाटर फास्टिंग।वाटर फास्टिंग में लोग 24-72 घंटे तक बिना कुछ खाए सिर्फ पानी पीकर रहते हैं. कई लोग इस फास्टिंग को 7 दिनों तक करते हैं ताकि से तेजी से वजन कम हो सके। अब सवाल यह उठता है कि यह शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है या नहीं?

सभी के लिए वाटर फास्टिंग ठीक नहीं है
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक वाटर फास्टिंग शरीर के लिए अच्छा तो होता है क्योंकि इससे शरीर की जितनी भी टॉक्सिन होती है वह बाहर निकल जाती है। लेकिन लोगों को सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि नींबू पानी, नारियल पानी और शिकंजी भी पीना चाहिए. यह सभी ड्रिंक्स शरीर में टॉक्सिक एलीमेंट को बाहर निकालकर शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम करते हैं। इस तरह की फास्टिंग करने से कैलोरी और कार्ब्स इनटेक अचानक से कम हो जाता है. जिससे शरीर को काफी ज्यादा फायदा मिलता है. हालांकि वाटर फास्टिंग कुछ लोगों के लिए ठीक है यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता है. कुछ लोगों के लिए यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

24-48 घंटे तक वाटर फास्टिंग शरीर के लिए ठीक है लेकिन इससे ज्यादा देर करने से शरीर में एंजाइम का बैलेंस बिगडऩे लगता है. जिसके कारण लॉन्ग टर्म दिक्कत हो सकती है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि वाटर फास्टिंग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए बहुत अच्छा होता है. लेकिन इससे वजन को तुरंत कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। जिन लोगों को लगता है कि वह 2-3 दिन में पानी पीकर वजन को कंट्रोल में कर लेंगे तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. वाटर फास्टिंग के बाद हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज बेहद जरूरी है इससे वजन कंट्रोल में रहता है।

किन लोगों को नहीं करना चाहिए वाटर फास्टिंग
डायबिटीज, लो ब्लड प्रेशर, प्रेग्नेंट महिला, ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को वाटर फास्टिंग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर आप इस तरह की फास्टिंग करने का सोच भी रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें. क्योंकि इससे तबीयत बिगड़ सकती है। इसके अलावा इंस्टेंट वेट लॉस के लिए वाटर फास्टिंग सही नहीं है कि जल्दबाजी के चक्कर में आपकी तबीयत खराब हो सकती है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि अचानक से वजन कम होने लगता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!