Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

लखनऊ में 1857 की प्रथम क्रांति का साक्षी बनी रेसीडेंसी में होगा ‘देश के अब तक के सबसे बड़े ड्रोन शो का आयोजन’

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 दिसम्बर 2021, सोमवार, लखनऊ। देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को लखनऊ के काकोरी के बाद सोमवार को रेजीडेंसी में भव्य आयोजन होगा। लखनऊ में शाम को 6:00 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में आजादी से जुड़े नायकों तथा आजादी में उत्तर प्रदेश के योगदान को ड्रोन शो से दिखाया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। पर्यटन विभाग के इस शो को भव्यता देने रूस से 500 ड्रोन मंगाए गए है। इस कार्यक्रम के दौरान लाइट एन्ड साउंड शो का भी आयोजन किया जाएगा। भारत की आजादी के 75 वर्ष के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के अब तक के सबसे बड़े ड्रोन शो का आयोजन लखनऊ में 1857 की प्रथम क्रांति का साक्षी बनी रेसीडेंसी में होगा। इसकी थीम प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम सन 1857 से लेकर सन 1947 तक की गाथा है।

इसमें आसमान में एक साथ 500 ड्रोन के माध्यम से संगीत, लेजर लाइट तथा रंग बिरंगी कलाबाजियों को प्रस्तुत किया जायेगा। ड्रोन शो के लिए रुस से 500 ड्रोन मंगाये गये हैं। इसके लिए रुस से ड्रोन इंजीनियरों की विशेष टीम 18 दिसंबर से लखनऊ में है। इस टीम ने रविवार को शो का ट्रायल भी किया। कार्यक्रम के लिये शाम पांच से सात बजे तक रेसीडेंसी में सभी लोगों के लिए प्रवेश नि:शुल्क होगा। इससे पहले 2020 में मुम्बई में 250 और प्रदेश में प्रयागराज कुम्भ में सौ ड्रोन का प्रदर्शन किया गया था।

आजादी के अमृत महोत्सव एवम् चौरी चौरा शताब्दी समारोह के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। केन्द्र सरकार में संस्कृति राज्य मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉo दिनेश शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे।

सोमवार को कार्यक्रम शाम ठीक 6.00 बजे प्रारम्भ हो जायेगा। इस दौरान सभी लोगों के बैठने के लिये पर्याप्त व्यवस्था की गयी है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!