Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री उत्तराखंड लौटे प्रवासियों को पत्र भेजकर भरोसा दिलाया- आप जो भी काम करना चाहते हैं, उसके लिए सरकार पूरी मदद को तैयार

आप अपणा घर मा रैकि जो बि काम करण चाणा छन, यांका वास्ता सरकार आपतैं मदद करणौं पूरि तरौं से तैयार छ। मैं उम्मीद करणू छौं आप अपणो काम करि आत्मनिर्भर ह्वेल्या। यां का वास्ता सरकार आपका दगड़ खड़ि च।’ (आप अपने घर में रहकर जो भी काम करना चाहते हैं, उसके लिए सरकार पूरी मदद को तैयार है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप अपना काम कर आत्मनिर्भर होंगे। इसके लिए सरकार आपके साथ खड़ी है।) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गढ़वाली भाषा में उत्तराखंड लौटे प्रवासियों को पत्र भेजकर यह भरोसा दिलाया है।

लॉकडाउन होने पर उत्तराखंड के 10 पर्वतीय जिलों के गांवों में करीब 60 हजार प्रवासी लौटे हैं। अब उन्हें थामने के मद्देनजर सरकार सक्रिय हुई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रवासियों के नाम गढ़वाली में पत्र जारी कर कहा कि प्रवासियों ने देश-विदेश में अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई है। अब वे यही कार्य अपने घर गांव में भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पहाड़ काटकर खेत बनाए और इन्हें उपजाऊ बनाकर हमारा पालन-पोषण किया है। आज यही खेती भागम-भाग की जिंदगी के कारण बंजर पड़ी है, जबकि हमारे कृषि उत्पादों की मांग देश-दुनिया में हो रही है। आज जब दुनिया के उद्योगपति भी खेती पर ध्यान दे रहे हैं तो क्यों न हम भी अपनी खेती को जीवनयापन का आधार बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने को अनेक सुविधाएं दे रही है। इस कड़ी में उन्होंने होम स्टे, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना समेत अन्य योजनाओं का जिक्र किया। उत्पादों के विपणन की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडुवा के लड्ड, बिस्कुट, केक, झंगोरा की खीर व लड्डू की भी बाजार में बड़ी मांग है। यह तभी पूरी हो सकती है, जब हम अपनी परंपरागत खेती को बढ़ावा देंगे। कहा कि प्रवासी मनचाहा कार्य करने के लिए ब्लाक अथवा जिला मुख्यालयों में स्थापित आजीविका सेल से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पर भड़की कांग्रेस

भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर कोरोना महामारी के दौरान राजनीति करने का आरोप लगाने पर कांग्रेस ने कड़ा रोष जताया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि इस समय भी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे लोग अब भी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर जिला पंचायत अध्यक्ष का राजनीति करने का आरोप निंदनीय है।

साथ ही कहा कि राजनीति तो वह होती है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के दबाव में गुजरातियों को एसी बसों से गुजरात वापस भेज दिया गया, लेकिन बाहरी राज्यों में फंसे उत्तराखंडवासियों को प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार ने उनके हाल पर छोड़ दिया। नगर निगम क्षेत्र में भी राजनीति के चलते कांग्रेसी पार्षदों की अनदेखी की जा रही है। कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं पर दबाव बनाकर पुलिस के जरिये इन संस्थाओं से राशन लेकर भाजपा नेता वाहवाही लूट रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!