Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला एवं नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2022, शुक्रवार, उत्तरकाशी। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट के सभागार में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई है l जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला एवं नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल द्वारा संयुक्त रूप से पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया ।

जिलाधिकारी ने पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुये कहा कि सीमांत जनपद उत्तरकाशी में इस प्रकार की प्रदर्शनी लगने से साहित्यकों, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों एवं अन्य पाठकों को यह प्रदर्शनी लाभप्रद होगी l प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए प्रदर्शनी में लगायी गयी विभिन्न भाषाओं की किताबें उनके बेहतर भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगी l

विदित रहे कि प्रदर्शनी 17 से 23 जून 2022 तक नगर पालिका परिषद् बाड़ाहाट के सभागार कक्ष लगाई जाएगी ।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास का मुख्य उद्देश्य किफायती मूल्यों पर उच्च कोटि की पुस्तकों का प्रकाशन कर देश के विभिन्न भागों में आम पाठकों तक पहुंचाना है l दूर-दराज क्षेत्रों में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए न्यास ने देश के सीमावर्ती जनपदों के इलाकों में पुस्तक व सचल प्रदर्शनियों का आयोजन किया है । इस पुस्तक प्रदर्शनी में न्यास द्वारा प्रकाशित हिंदी ,अंग्रेजी के अलावा गढ़वाली, नेपाली व कुमाऊँनी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं की पुस्तकों का संग्रह है । तथा विभिन्न विषयों पर कहानी, उपन्यास महापुरुषों की जीवनी, लोकोपयोगी विज्ञान भारत देश और अन्य विषयों पर गुणवत्ता और किफायती पुस्तकें उपलब्ध है । पुस्तकों की खरीद पर 10 % व संस्थानों को 25 % तक की छूट प्रदान की जा रही है ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!