Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के उपचार में THDC INDIA LTD. करेगा मदद

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 सितम्बर 2021, गुरुवार, ऋषिकेश। बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के उपचार में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड तकनीकी मदद करेगा। उसकी टीम ने यहां सर्वे पूरा कर लिया है।

अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह तक पहाड़ी के ट्रीटमेंट का डिजाइन तैयार करके राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंप दिया जाएगा। तोताघाटी में लंबे समय से भूस्खलन की समस्या बनी हुई है, इसके चलते आए दिन यातायात बाधित हो रहा है। अब इसके स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

इसी साल मार्च में केंद्रीय सड़क एवं भूतल परिवहन मंत्रालय के साथ टीएचडीसी का राज्यभर में आलवेदर रोड के तहत कराए जा रहे कार्यों के दौरान उभरे भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट के लिए एमओयू हुआ था। केंद्र सरकार की आलवेदर रोड योजना के तहत ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण का काम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करा रहा है।

मानसून सीजन के दौरान आलवेदर रोड के तहत निर्मित कई सड़कें भूस्खलन के कारण बंद है। सड़क परिवहन मंत्रालय के साथ हुए समझौते के तहत अब उत्तराखंड में सभी संवेदनशील सड़कों के ट्रीटमेंट के लिए टीएचडीसी को कंसल्टेंसी का काम सौंपा गया था।

टीएचडीसी के महाप्रबंधक डिजाइन अतुल जैन ने बताया कि जहां-जहां सड़कें अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो रही हैं उनके बारे में मंत्रालय की ओर से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को अवगत कराया जा रहा है। वर्तमान में उत्तराखंड के भीतर 150 साइट ऐसी है जिस पर टीएचडीसी काम कर रही है। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चंबा रोड में 12 साइट है जिनका सर्वे किया गया है। राज्य में अब तक करीब 60 से अधिक साइट का सर्वे किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी भूस्खलन की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। इसके ट्रीटमेंट का डिजाइन तैयार करने के लिए सर्वे किया जा चुका है। तोताघाटी में छह स्थान ऐसे हैं जिनका ट्रीटमेंट किया जाना है।

अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में टीएचडीसी तोताघाटी के ट्रीटमेंट का डिजाइन तैयार कर मंत्रालय को सौंप देगा। जोशीमठ तक कई अन्य क्षेत्रों का सर्वे किया जाना अभी बाकी है। महाप्रबंधक ने बताया कि जहां चट्टानों के आकार और प्रकार को देखकर ही ट्रीटमेंट का डिजाइन तैयार किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!