Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में जल्दी लांच होने जा रही है जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन, सुई का नहीं होगा इस्तेमाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। देश में जल्द जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन लांच होने जा रही है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ० वीके पाल ने गुरुवार को बताया कि जायडस कैडिला की वैक्सीन लोगों को एक एप्लीकेटर के जरिये लगाई जाएगी। यह एप्लीकेटर भारत में पहली बार उपयोग में लाया जाएगा। इस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआइ) ने कुछ दिन पहले ही मंजूरी दी है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ० पाल ने कहा कि जायडस कैडिला वैक्सीन पारंपरिक सिरिंज या सुई का उपयोग करके नहीं बल्कि एक एप्लीकेटर के जरिये लगाई जाती है।

वैक्सीन की उपलब्धता पर पाल ने कहा कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जायडस कैडिला की वैक्सीन को जल्द ही पेश करने की तैयारी चल रही है। डीजीसीआइ ने 20 अगस्त को जायडस कैडिला की वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी।

जायडस कैडिला की वैक्सीन

यह वैक्सीन दुनिया की पहली प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन है। पहली डोज देने के बाद 28वें दिन और 56वें दिन इस टीके की दूसरी और तीसरी डोज दी जाएगी। इस टीके को 12 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को दिए जाने की स्वीकृति दी गई है। उल्लेखनीय है कुछ प्रकार की वैक्सीन इंजेक्शन से देने के बजाय मुंह के रास्ते (ओरल) या नाक के रास्ते (नसाल) दी जाती हैं। नाक के रास्ते दी जाने वाली वैक्सीन एप्लीकेटर के जरिये दी जाती हैं। यह पिचकारी की तरह काम करता है और डोज नाक से होती हुई शरीर में पहुंच जाती है।

कीमत को लेकर अब तक फैसला नहीं

जायडस कैडिला ने अपनी तीन डोज वाली कोरोना रोधी वैक्सीन जायकोव-डी की कीमत 1,900 रुपये प्रस्तावित की है। लेकिन कीमत कम करने के लिए सरकार और कंपनी के बीच अभी बातचीत चल रही है और इस हफ्ते अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।

कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज पर चल रहा अनुसंधान

डॉ० वीके पाल ने  कहा कि कोरोना वैक्सीन की बूस्टर खुराक को लेकर अनुसंधान जारी है और इससे जुड़ी प्रगति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह उभरता विज्ञान है। आंकड़े अब भी सामने आ रहे हैं। हम जानते हैं कि कोवैक्सीन ने बूस्टर डोज पर अध्ययन किया है। वे परिणाम जल्द ही उपलब्ध होने वाले हैं। हमें यह भी पता है कि रोग प्रतिरोधक खत्म हो सकती है, लेकिन टी-सेल प्रतिरोधक की मौजूदगी बड़ी सुरक्षा है, जिसे ध्यान में रखना होगा।

 114 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!