Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

योगी आदित्‍यनाथ ने शहीद दिवस के मौके पर ट्वीट किया ल‍िखा, “आप सभी का सर्वोच्च बलिदान सभी को राष्ट्र सेवा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा”

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2022, बुधवार, लखनऊ। देश में 23 मार्च का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन मां भारती के तीन वीर सपूतों ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ते हुए फांसी के फंदे को मुस्‍कुराते हुए गले में पहन ल‍िया था। देश में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत के दिन को शहीद दिवस के रूप में याद किया जाता है। 

योगी आदित्‍यनाथ ने शहीद दिवस के मौके पर ट्वीट करते हुए ल‍िखा क‍ि ‘अपने त्याग व शौर्य से जन-जन में स्वाधीनता की अलख जगाने वाले माँ भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। आप सभी का सर्वोच्च बलिदान सभी को राष्ट्र सेवा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शहीद दिवस के मौके पर स्‍वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को नमन किया। अखिलेश ने ट्वीट कर ल‍िखा क‍ि ‘अपने देशप्रेम और बलिदान से प्रेरणा की युग- युगांतर गाथा लिखने वाले महान क्रांतिकारी’ शहीद – ए – आtम भगत सिंह जी, राजगुरु जी और सुखदेव जी के शहीदी दिवस पर आत्मिक नमन।’

सपा नेता ओमप्रकाश राजभर ने भी शहीद द‍िवस पर भारत माता के वीर सपूतों को नमन किया। ओमप्रकाश राजभर ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘देश पर जान कुर्बान करने वाले क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को शहीद दिवस पर शत शत नमन।’

भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने भी शहीद दिवस के मौके पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन किया। केशव प्रसाद ने ट्वीट करते हुए ल‍िखा, ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रति युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाले क्रांतिकारी एवं अमर बलिदानी राजगुरु, सरदार भगत सिंह और सुखदेव के शहीदी दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सम्पूर्ण देश आपके बलिदान, साहस और शौर्य को नमन करता है।’

 359 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!