Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

चक्रवाती तूफान यास का यूपी-बिहार में दिख रहा असर – उत्तराखंड में मौसम भी बदला मौसम का मिज़ाज, कई राज्यों में भारी बारिश

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मई 2021, शनिवार, नई दिल्ली। एक तरफ देश जहां चक्रवाती तूफान ‘यास’ के भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है वहीं राजधानी दिल्ली और हारियाणा में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है, लेकिन अब राहत की बात यह है कि आज शाम तक दिल्ली के मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद रविवार से मंगलवार तक लगातार तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। वहीं पहाड़ी इलाकों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, चक्रवात यास ने ओडिसा-बंगाल, झारखंड और बिहार में भयंकर तबाही मचाई। आज भी इस तूफान के चलते इन सभी राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। रविवार को कई जगह तड़के तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में तेज हवा चलने के साथ बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी शनिवार शाम तक झारखंड में यास चक्रवात का असर पूरी तरह खत्‍म हो जाएगा। मौसम विभाग ने आज रांची बोकारो खूंटी रामगढ़ हजारीबाग गुमला कोडरमा और चतरा में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।

उधर, यास का असर बिहार में भी देखने को मिला। तूफान के चलते भागलपुर में लगातार बारिश हो रही है। बारिश ने पिछले 15 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। बारिश के कारण गर्मी के महीने में ठंड का अहसास हो रहा है। बड़े पैमाने पर आम-लीची मकई और केले की फसल बर्बाद हुई है।

इसके अलावा 31 मई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय , तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार भी तेज होगी।

 204 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!