विश्व जैव विविधता दिवस : सांसद अजय भट्ट ने सेंट जोसेफ कॉलेज में प्लास्टिक फ्री नैनीताल कार्यक्रम किया प्रतिभाग

हम सभी को कम से कम प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए : अजय भट्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 22 मई 2023, नैनीताल। विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपने एक दिवसीय जनपद नैनीताल के भम्रण के दौरान सेंट जोसेफ कॉलेज में प्लास्टिक फ्री नैनीताल कार्यक्रम प्रतिभाग किया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्लास्टिक के साथ-साथ अपने आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान देना होगा, जिससे पर्यावरण दूषित न हो सके। उन्होंने पहाड़ों में प्रयोग में लाने वाले पोषक तत्व की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे स्वास्थ के लिए मडुवा, झंगोरा, मक्का इत्यादि अन्य चीजों का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा किया जाना चाहिए।
केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि हम सभी को कम से कम प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के बैग की जगह कपड़े या फिर कागज के बैग का इस्तेमान करना चाहिए।
इस अवसर पर नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्लास्टिक फ्री नैनीताल की शुरूवार सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल से की जा रही है। इस संदेश को बच्चों के माध्यम से अन्य लोगों तक पहुँचाया जायेगा।

इस मौके पर प्रताप बिष्ट, अल्का जीना, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, लक्ष्मण सिंह खाती, भावना मेहरा, गिरीश रंजन तिवारी, मोहित लाल साह, शिवांशु जोशी, सेंट जोसेफ कॉलेज हेक्टर पिन्टो, जेबा रजा, हिमांशु गुप्ता, धमेन्द्र शर्मा के साथ अन्य गणमान्य लोंग उपस्थित थे।
216 total views, 1 views today