पीएम मोदी जब केदारनाथ में पूजन कर रहे थे, उसी समय संगमनगरी में भाजपाई भी अलग-अलग शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की उपासना में रहे लीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2021, शुक्रवार, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तीन दिन के प्रयागराज प्रवास पर हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब केदारनाथ में पूजन कर रहे थे, उसी समय संगमनगरी में भाजपाई भी अलग-अलग शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की उपासना में लीन रहे। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री केशव ने भी प्राचीन शिवालय मनकामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान पूजन-अर्चन करके उन्हाेंने देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई व अन्य समर्थकों के साथ मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। यह आयोजन सिर्फ भगवान भोलेनाथ की उपासना का नहीं था, बल्कि विश्व की कामना और सभी भाजपाइयों की एकजुटता का भी प्रतीक था। इसमें संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य कल यानी शनिवार को भी शहर में रहेंगे और विभिन्न आयोजनों में सहभागिता करेंगे।
रामराज का सपना साकार हो रहा है : केशव मौर्य
- दीपावली पर्व पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज आगमन हुआ। उनका भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के प्रांगण में कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई देते हुए अयोध्या की दीपोत्सव की चर्चा की। उन्होंने उसकी दिव्यता और भव्यता का बखान किया। कहा कि आज वास्तव में रामराज का सपना साकार हो रहा है पूरी दुनिया भारत के दीपोत्सव पर्व की चर्चा कर रही है।
- हर भारतीय गर्व कर रहा है। कहा कि लंबे संघर्ष और इंतज़ार के बाद यह दिन आया है। सभी तपस्या का परिणाम है यह। इस दौरान स्वागत करने वालों में सांसद केशरी देवी पटेल, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, राजन शुक्ला, सुभाष वैश्य एवं उपस्थित सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
144 total views, 1 views today