उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, नैनीताल व मसूरी समेत पहाड़ों पर हुआ हिमपात

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 फ़रवरी 2022, गुरूवार, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। नैनीताल व मसूरी समेत पहाड़ों में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में सुबह से बारिश का दौर जा रही है। पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने इसको लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। अगले 2 दिन बर्फबारी और बारिश का क्रम जारी रह सकता है।
➲ गुरुवार को मौसम के एकाएक करवट बदलने से देहरादून जनपद के जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर सीजन का पांचवां हिमपात हुआ। चकराता की ऊंची चोटियों में शुमार लोखंडी, बुधेर, कोटी-कनासर, देववन, खडबां, मुंडाली, कथियान समेत आसपास के इलाकों में सुबह से बर्फबारी हो रही है। यहां पहले से जमी बर्फ की मोटी परत अभी पिघली भी नहीं थी कि फिर से मौसम की बर्फबारी शुरू होने से समूचा इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया। ऊंची चोटियों पर हो रही बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के चलते जनजाति क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
➲ देहरादून में सुबह से बारिश हो रही है। इससे ठंड बढ़ गई है। देहरादून के पहाड़ी वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो बारिश और बार्फबारी का दौर जारी रहेगा।
➲ अल्मोड़ा जनपद के सल्ट ब्लाक के मानिला में पहला हिमपात हुआ है। बर्फबारी होते ही सैलानियों का आना शुरू हो गया है।
➲ मसूरी पर आखिरकार हिमदेव हुए मेहरबान। जोरदार बर्फबारी शुरू।बर्फ की सफेद चादर से ढकी पहाड़ों की रानी। मॉल रोड पर 1 इंच पड़ चुकी है।
338 total views, 1 views today