Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

उत्तर प्रदेश सहित देश के कई अन्य राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में हो रही भारी बरसात ने राज्य में तबाही मचा दिया है। वहीं दिल्ली समेत देश के उत्तरी इलाकों में मौसम उमस भरा रहा, लेकिन अब उत्तरी राज्यों को जल्दी ही गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह में उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र की वजह से पूर्वी और उत्तरी भारत में अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में बहुत ज्यादा बारिश देखने को मिलेगी। तेलंगाना और महाराष्ट्र में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक कम दबाव का क्षेत्र पहले ही बन चुका है और सिस्टम के मध्य भागों में पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है और यह पूर्वी राजस्थान तक आ सकता है। जबकि मौसमी सिस्टम कमजोर होंगे हालांकि पाकिस्तान पर बनने वाले चक्रवती हवाओं के क्षेत्र में बढ़ने की उम्मीद है जो इस सिस्टम की सहायता करेगा और इसके कारण क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी।

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 25 जुलाई के आसपास बारिश होने के आसार है। एक अन्य सिस्टम भी इस महीने के अंत तक इस क्षेत्र में बारिश जारी रखने में मदद कर सकता है। बारिश पूरे क्षेत्र में एक न होकर बारी-बारी से होगी। गर्मी में कमी के मामले में मौसम में पहले ही सुधार हो चुका है और इस आने वाले समय में मौसम खुशनुमा हो सकता है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, केरल के अलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं कच्छ, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यूपी में दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है वहीं 25 और 26 जुलाई को यहां कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन भारी बरसात का अुनमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश होगी। लेकिन सोमवार से दिल्ली में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। शनिवाप औऱ रविवार को दिल्ली में धीमी बारिश होगी, लेकिन उसके बाद भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। राजधानी में मानसून की एंट्री भले ही देरी से हुई हो, लेकिन अभी तक यहां पर्याप्त बारिश हो चुकी है।

राजस्थान के कुछ इलाकों में धीमा पड़ा मानसून अगले चार दिन तक सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने कोटा, उदयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश के लिए अलर्ट किया है। जोधपुर व कोटा संभाग में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, शनिवार और रविवार को कोटा, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में शनिवार और रविवार को भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश के अन्य संभाग में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। कुल मिलाकर चार दिन तक पूरे राजस्थान में बारिश की मेहरबानी रहेगी।

 214 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!