कूर्मांचल, सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद ने पवनदीप राजन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट में किया भव्य स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अगस्त 2021, रविवार, देहरादून। गत दिवस, शनिवार, 21 अगस्त 2021 को कूर्मांचल, सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, देहरादून के प्रतिनिधि मंडल द्वारा इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर परिषद् द्वारा उन्हें पिठीया अक्षत लगाकर, कुर्मांचल परिषद का प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट किया गया। पवनदीप राजन के जौलीग्रांट आगमन की खुशी में कूर्मांचल परिषद् की महिलायें अपने पारंपरिक परिधानों के साथ ही हाथ में थाल सजाकर भव्य स्वागत के लिए पहुँची।
केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव बबिता साह लोहनी, महिला उपाध्यक्ष प्रेमा तिवारी एवं गढ़ी शाखा सांस्कृतिक सचिव हंसा राणा द्वारा पवनदीप के पिता सुरेश राजन के लिए राखी एवं बधाई पत्र भी भेजा गया। केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार ने पवनदीप को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरे कुर्मांचल परिवार की तरफ से ढ़ेरों आशीर्वाद एवं बधाईयाँ दी।
साभार : बबिता साह लोहनी, केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव
1,026 total views, 1 views today
