Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

उत्‍तर प्रदेश में दूसरे चरण के साथ ही गोवा तथा उत्तराखंड में भी डाले जायेंगे कल वोट

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 फ़रवरी 2022, रविवार, देहरादून। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार 14 फरवरी का दिन बेहद खास है। कल जहां उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान होना है वहीं उत्तराखंड और गोवा विधानसभा के लिए भी वोट डाले जाएंगे। गोवा और उत्‍तराखंड में सभी सीटों के लिए कल ही मतदान होना है। इसके लिए सुरक्षा व्‍यवस्‍था को पूरा कर लिया गया है। मतदानकर्मी भी अपने तैनाती वाली जगहों पर या तो पहुंच चुके हैं या कुछ समय के बाद पहुंच जाएंगे।

आपको बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं। कल यूपी में होने वाले दूसरे चरण के मतदान की बात करें तो इसमें सूबे की 55 सीटों पर कल वोट डाले जाएंगे। इस दौरान मतदाता इन सीटों पर खड़े 586 प्रत्‍याशियों का भविष्‍य ईवीएम में बंद कर देंगे। दूसरे चरण के मतदान के लिए करीब 17 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं उनपर वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं समाजवादी पार्टी को 13 और बहुजन समाज पार्टी को दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कल जिन सीटों पर चुनाव होना है उसमें सहारनपुर के अंतर्गत आने वाली सात विधानसभा सीट, बिजनौर की आठ, मुरादाबाद की छह, संभल की चार, रामपुर की पांच, अमरोहा चार, बदायूं की छह, बरेली की नौ, शाहजहांपुर की पांच विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। कल 2,01,42,441 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। हालांकि इस चरण के लिए चुनाव आयोग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। ऐसे में पोलिंग पार्टियां आज रवाना होंगी। चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए 12538 मतदान केंद्रों पर 23352 बूथ बनाए हैं।

उत्‍तराखंड की सभी 70 सीटों पर कल मतदान होगा। यहां पर करीब 632 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। वोटिंग के लिए यहां पर कुल 11647 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 156 माडल बूथ हैं। इसके अलावा यहां पर मतदाताओं की संख्‍या 8143922 है। यहां पर मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्‍यवस्‍था को चौकस किया गया है। यहां की विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है। यहां पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस बार मैदान में आम आदमी पार्टी भी शामिल है। उत्‍तराखंड में हर पांच वर्ष के बाद सत्‍ता बदलने का एक रिकार्ड अब तक रहा है। इस बार ये रिकार्ड बना रहता है या फिर राज्‍य की जनता दोबारा भाजपा को चुनती है, देखना काफी दिलचस्‍प रहेगा। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां पर 57 सीट जीतकर बहुमत की सरकार बनाई थी। हालांकि भाजपा के कार्यकाल के दौरान यहां की जनता ने तीन मुख्‍यमंत्री देखे हैं। 

गोवा की सभी 0 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होना है। पिछले चुनाव में यहां पर भाजपा को महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) और गोवा फारवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई के अलावा तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल हुआ था। भाजपा को पिछली बार 17, कांग्रेस को 15, गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी को तीन-तीन सीटें हासिल हुई थीं। इस बार यहां के चुनाव में कुल 301 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर महिला मतदाताओं की तुलना पुरुषों की अपेक्षा अधिक है। 

 300 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!