महानगर अध्यक्ष द्वारा वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मंडल की नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों को दिये गये नियुक्ति पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका। बृहस्पतिवार, 20 फरवरी, 2020, देहरादून। आज बृहस्परिवार को रायपुर विधानसभा के अंतर्गत वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मंडल की नवगठित कार्यकारिणी की परिचय बैठक धर्मपुर शिव मन्दिर में की गई जिसमे सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को नियुक्ति पत्र महानगर अध्यक्ष श्री सीताराम भट्ट द्वारा दिये गये । बैठक मे श्री मनोहर रावत, विधान सभा प्रभारी श्री आशीष नागरथ, नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री शुभाष यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष एव वर्तमान में महानगर महामंत्री श्री सतेंद्र नेगी, नव नियुक्त महामंत्री श्री गणेश सिलमाना, श्रीमती अर्चना बागड़ी, मीडिया प्रभारी श्री नवनीत काला एव समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमे भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने एव संगठन को मजबूत करके केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्त्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुँचाने का कार्य करने एवं भारतीय जनता पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम मे नई कार्यकारणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
92 total views, 1 views today