Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

महिला सुरक्षा के प्रति उत्तराखण्ड पुलिस संवेदनशील है : DGP अशोक कुमार

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 27 अप्रैल, 2022, देहरादून। किसी महिला से छेड़ख़ानी, दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत होने वाले अपराध की जांच के दौरान विवेचक और पुलिस अधिकारी पीड़िता के प्रति संवेदनशील रहें। हर विवेचक को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की ओर से महिला अपराध से संबंधित कानूनों व विवेचना की नवीनतम मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOP) की जानकारी हो और वह उसका अनुपालन करे।

यह बातें पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार दुष्कर्म, छेड़ख़ानी और पोक्सो एक्ट के मामलों की जांच करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों के लिए देहरादून में रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यशाला में कही।

मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत करते हुए डीजीपी ने कहा कि महिला सुरक्षा के प्रति उत्तराखंड पुलिस बेहद संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि निर्भया केस के बाद देश में महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों में कई परिवर्तन हुए हैं। नए कानून भी बने हैं।

इन सभी का विवेचकों को पूरा ज्ञान होना चाहिए। डीजीपी ने अधिकारियों को पीडि़ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करने, दुष्कर्म व पोक्सो के मामले में पीड़िता को किसी भी राज्य व जिले में एफआइआर दर्ज कराने की सुविधा देने, उन्हें थाने न बुलाकर खुद उनके पास जाकर बयान दर्ज करने और 24 घंटे के भीतर उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराने की सीख दी।

कार्यशाला में राज्य परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग विमला मखलोगा ने लैंगिक संवेदीकरण और पीडि़ता के पुनर्वास, अपर निदेशक विधि हरि विनोद जोशी ने प्रथम सूचना रिपोर्ट व प्रतिवेदन एवं आइपीसी, सीआरपीसी एवं साक्ष्य अधिनियम में नवीनतम संशोधन और संयुक्त निदेशक विधि जीसी पंचोली ने विवेचना के दौरान विवेचक व थाना प्रभारी के कर्तव्य एवं गवाह संरक्षण के विषय में बताया।

पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा ने यौन उत्पीड़ऩ के मुकदमों की विवेचना में साक्ष्य संकलन, प्रभारी राज्य महिला सुरक्षा हेल्पलाइन पुलिस मुख्यालय ज्योति चौहान ने पीडि़ताओं और मीडिया के प्रति पुलिस के व्यवहार व कर्तव्य की जानकारी दी। इस मौके पर अपर महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन, उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, उप महानिरीक्षक आधुनिकीकरण सेंथिल अबुदेई, उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पी. रेणुका आदि भी मौजूद रहे।

कार्यशाला में हिस्सा लेने के लिए प्रदेशभर से 298 महिला दारोगाओं को बुलाया गया था, लेकिन 118 दारोगाओं ने ही वर्कशाप में उपस्थिति दर्ज कराई। डीजीपी ने गढ़वाल व कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक से इसका कारण पूछा है। हालांकि, बड़ी संख्या में महिला दारोगाओं की अनुपस्थिति का कारण हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कानून व्यवस्था बनाने को महिला दारोगाओं की ड्यूटी लगाने को भी माना जा रहा है।

 225 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!