Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के युवाओं में प्रीतम सिंह का बढ़ता क्रेज़

  • भाजपा युवा मोर्चा छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा काँग्रेस का दामन

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद से प्रीतम सिंह के व्यक्तित्व में एक अलग तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है। राजनीतिक गतिविधियां हों या कार्यकर्ताओं से मुलाकात हो या फिर राज्य से जुड़े मुद्दों पर बयान बाजी हो जिस संजीदगी के साथ वह हर जगह नजर आ रहे हैं हर कोई उनका मुरीद नज़र आ रहा है।

कुमाऊँ मंडल की रैली में जिस तरह प्रीतम सिंह के रोड शो में जनसैलाब उमड़ा उसने उत्तराखंड में हाशिये पर खड़ी काँग्रेस को नया जीवन देने का काम किया है। यही वजह है कि पिछले कुछ समय में बड़ी सँख्या में दूसरे दलों के कार्यकर्ता काँग्रेस का दामन थाम रहें है।पिछले कुछ दिनों में भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं ।

वही आज देहरादून में सैकड़ों भाजपा युवा मोर्चा व छात्र नेता माही राणा, नवीन सकलानी, कुलदीप, शूरवीर सिंह चौहान, कार्तिक, सूरज चौहान, पूरण सिंह, अनूप गैरोला समेत काफी संख्या में छात्र नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा ने जनता से वादा खिलाफी की है जिसकी सजा भाजपा को सत्ता से बदल करके दें ।

आज भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। बेरोजगारी में अन्य राज्यो की अपेक्षा बेरोजगारी दर प्रदेश में सर्वाधिक है । महंगाई पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। घरेलू गैस के दाम ,खाद्य पदार्थो के दामों लगातार वृद्धि हो रही है जिससे जनता बुरी तरह त्रस्त है । कोरोना के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रदेशवासियों को सरकार के पास कोई योजना नहीं है।

अब जनता भाजपा के झूठे वादों से उकता कर परिवर्तन का मन बना चुकी है । उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एवम अब नेता प्रतिपक्ष के रूप में जन हित को लेकर लगातार सरकार को जब तक सत्ता से बदल न कर दें तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में विचार प्रकट करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि साड़े चार साल में भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग को निराश किया है। उन्होंने कहा सौ दिन में लोकायुक्त लाने, सौ दिन में महंगाई पर अंकुश लगाने व हर हाथ को काम देने का नारा देने वाली भाजपा सरकार के पास अब जनता को न देने को जवाब है और न कोई बहाना। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी दर 2017 के मुकाबले छह गुणा बढ़ गयी और महंगाई दर राष्ट्रीय महंगाई दर से भी ज्यादा हो गयी। कार्यक्रम का संचालन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने की ।

इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, आर्येंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष परवा दून संजय किशोर,पछ्वा दून गौरव चौधरी,संजय पालीवाल,राजेंद्र शाह, महेश जोशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवम अल्ताफ, पार्षद संगीता गुप्ता, कोमल वोहरा, मंजू त्रिपाठी, डॉ० प्रतिमा सिंह, ललित भद्री, जगदीश धीमान, सूरत सिंह नेगी, शोभा राम, नागेश रतूड़ी, अभिषेक तिवारी, गौतम सोनकर, सोनू हसन, रोबिन त्यागी, कुलदीप जखमोला, डॉ० दीपक बिष्ट, अवधेश आदि उपस्थित थे ।

 130 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!