उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से करेंगे मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज दो दिनी दौरे पर सुबह 11 बजे दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वे मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचेंगे। यहां आज दोपहर डेढ़ बजे उनका भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि सीएम तीरथ सिंह रावत कुछ अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के दिल्ली दौरे के दौरान सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के चयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से चर्चा हो सकती है। इसके अलावा फटी जींस पर अपने विवादित बयान को लेकर भी वे उनके सामने अपना पक्ष रख सकते हैं। रात्रि विश्राम दिल्ली में करने के बाद वे शनिवार सुबह दून लौटेंगे।
76 total views, 1 views today