उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की ली जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही राज्य आपदा परिचालन केंद्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों को आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। आपदा की स्थिति में क्विक रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
162 total views, 1 views today