Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेश

यूपी में एक दिन में 25 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे, दो हिस्सों में बांटा गया पौधारोपण अभियान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 करोड़ पौधारोपण अभियान को दो हिस्सों में बांट दिया है। पिछले वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी एक दिन में 25 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए सरकार ने चार जुलाई रविवार का दिन तय किया है। बाकी पांच करोड़ पौधे पूरे जुलाई माह में लगाए जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चार जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर पौधा रोपकर अभियान में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश में हरियाली बढ़ाने व पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रदेश सरकार ने इस मानसून सीजन में 30 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि एक दिन में पौधारोपण नहीं किया जाएगा किंतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं।

पिछले वर्ष पांच जुलाई को 25 करोड़ पौधे रोपे गए थे, इस वर्ष चार जुलाई को इतने ही पौधे रोपे जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे चार जुलाई को पौधारोपण करेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल झांसी में पौधा लगाएंगी। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने चार जुलाई को 25 करोड़ पौधारोपण के लिए सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित कर दिए हैं।

इसके अलावा बचे हुए पांच करोड़ पौधे वर्षा के अनुसार पूरे जुलाई माह में रोपे जाएंगे। 30 करोड़ पौधारोपण अभियान के तहत 10.80 करोड़ पौधे वन विभाग लगाएगा, जबकि 19.20 करोड़ पौधे अन्य सरकारी विभाग जन सहभागिता के माध्यम से लगवाएंगे। पौधारोपण के लिए वन विभाग की 1755 पौधशालाओं में 42 करोड़ पौधे तैयार किए जा चुके हैं। सभी विभागों को सरकार मुफ्त में पौधे उपलब्ध कराएगी। प्रत्येक पौधारोपण स्थल की जियो टैगिंग कराई जाएगी।

अपर मुख्य सचिव आज लखनऊ में लगाएंगे पौधा : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह गुरुवार को लखनऊ के कुकरैल में पौधारोपण करेंगे। दोपहर 12 बजे होने वाले सादे समारोह में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील पाण्डेय सहित वन विभाग के कई बड़े अफसर यहां पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत करेंगे।

 120 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!