Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 12 सेक्टरों की 60 आँगनबाड़ी कार्यक्रतियों और 36 सहायिकाओं को किया गया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2021, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। महिला सशक्तिकरण एव बाल विकास विभाग के तहत बाल विकास परियोजना शहर के द्वारा नगर निगम सभागार में उत्कृष्ट आँगनबाड़ी कार्यकर्ती सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय मेयर सुनील उनियाल ‘गामा’ का स्वागत बाल विकास परियोजना अधिकारी क्षमा बहुगुणा द्वारा मोमेंटो देकर किया गया साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ आँगनबाड़ी कार्यकार्तियों द्वारा मांगल गीत गाया गया। साथ ही कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त सोनिया पंत का भी स्वागत मोमेंटो देकर किया गया।

मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा सर्वप्रथम सभी उपस्थित प्रतिभागियों को जल जीवन की शपथ दिलवाई गयी। साथ ही बेहतर कार्य करने वाली उपस्थित आँगनबाड़ी कार्यक्रतिओं को कोरोना के दौरान बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी गयी, और साथ ही यह संदेश भी दिया गया बेहतर कार्य करने वालों को समय समय पर सम्मानित किया जाना चाहिए उनसे उनके उत्साहवर्धन होता है और कार्य करने की प्रेणना मिलती है। साथ ही गाँधीग्राम सेक्टर की कार्यक्रतियों के द्वारा पर्यावरण बचाव पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कुल 12 सेक्टरों की 60 आँगनबाड़ी कार्यक्रतियों और 36 सहायिकाओं को माननीय मेयर, उपनगर आयुक्त और बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सभी उपस्थित प्रतिभागियों का हीमोग्लोबिन का टेस्ट किया गया और साथ ही सभी को सूक्ष्म जालपान भी करवाया गया।

कार्यक्रम में राज्य समन्यवयक श्रीमती विमला मखलोगा, वन स्टॉप सेंटर से नैना डोबरियाल व संगीता उपाध्याय, महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी सरोज ध्यानी, पोषण अभियान से रचना ध्यानी व ज्योति पंवार व 12 सेक्टर की सुपरवाइजर उपस्थित रही।

 144 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!