Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने ऑक्सीजन बैंक का किया शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2021, मंगलवार, हल्द्वानी। हल्‍द्वानी में रोडवेज स्टेशन से लगे आर्यसमाज मंदिर में बुधवार को ऑक्सीजन बैंक शुरू हो गया। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ करते हुए कहा कि आर्यसमाज ने हमेशा सेवा व उच्च कोटि के संस्कार देने का कार्य किया है। ऑक्सीजन बैंक की स्थापना से जरूरमंदों को लाभ मिलेगा।

सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रवक्ता व आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के छाया प्रधान डा. विनय विद्यालंकार ने कहा कि आर्यसमाज नॉर्थ अमेरिका से चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त हुए हैं। आर्य समाज के उप प्रधान व वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ डा. विनय खुल्लर ने कहा कि जरूरतमंदों को डॉक्टर की सलाह पर 15 दिन के लिए निश्शुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए जाएंगे। डा. खुल्लर ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर में प्राणवायु ऑक्सीजन का महत्व सभी को समझ आ गया। विशेषज्ञों ने तीसरी लहर का अंदेशा जताया है। ऐसे में सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है। मास्क, दो गज की दूरी, बार-बार हाथ धोने के नियमों का पालन करने के साथ वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।

कार्यक्रम में आर्य समाज हल्द्वानी के प्रधान पीएल आर्य, स्थानीय पार्षद तन्मय रावत, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, भूपेंद्र आर्य, राजेश खन्ना, विनोद आर्य, डा. अतुल राजपाल, जितेंद्र साहनी, कृष्णकांत अग्रवाल, नरेश कंसल, दीपक माहेश्वरी, मुकेश खन्ना, कृष्णा, राजकुमार, संतोष भट्ट, बीएल साह आदि मौजूद रहे।

 848 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!