Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशउत्तराखण्डताज़ा खबरें

जल्दी सुलझ सकता है उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बीच परिवहन परिसंपत्तियों का मामला

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अगस्त 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बीच परिवहन निगम की परिसंपत्ति के बंटवारे को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर केंद्रीय परिवहन सचिव ने 23 अगस्त को दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

इससे पहले इस प्रकरण में केंद्रीय सचिव पिछले वर्ष दो बैठक ले चुके हैं। पिछले साल 28 फरवरी और 16 मार्च को हुई इन दो बैठकों में तय हुआ था कि उत्तर प्रदेश अक्टूबर-2003 में दोनों राज्यों में हुए समझौते पर उत्तराखंड रोडवेज को भुगतान करेगा।

इस समझौते के अनुसार उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड को चारों परिसंपत्ति के मौजूदा बाजार भाव का 13.34 फीसद भुगतान देना होगा, जो 250 करोड़ रुपये से ऊपर बताया जा रहा।

उत्तर प्रदेश यह राशि देने को राजी नहीं। वह 20-22 करोड़ में मामला समाप्त करना चाहता है, जिसके लिए उत्तराखंड भी राजी नहीं। अब मामला एक बार फिर केंद्र सरकार के पाले में है।

परिसंपत्तियों के बंटवारे का मामला गुजरे 18 साल से लंबित है। दो साल पहले इस में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से हाईकोर्ट में दायर की गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए 24 फरवरी-2020 में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने केंद्र सरकार को एक माह में इस प्रकरण का सकारात्मक हल निकालने के आदेश दिए थे।

मामले में 28 फरवरी-2020 को नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन सचिव ने उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम के अधिकारियों को 15 मार्च-2020 तक बंटवारे का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया था।

16 मार्च को केंद्रीय परिवहन सचिव ने फिर दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक ली। अब पिछले पांच माह से हाईकोर्ट में लगातार उत्तराखंड के रोडवेजकर्मियों के वेतन व परिसंपत्ति के मामले में सुनवाई चल रही है। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़े आदेश दिए हैं कि इस मामले का निस्तारण किया जाए।

इसी संबंध में केंद्रीय परिवहन सचिव ने 23 अगस्त सोमवार को उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव परिवहन व रोडवेज के प्रबंध निदेशकों की बैठक बुलाई है।

उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा. नीरज खैरवाल ने बताया कि मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है और हाईकोर्ट के आदेश पर ही केंद्रीय परिवहन सचिव द्वारा 23 अगस्त को दोनों राज्यों के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक बुलाई गई है।

 परिसपंत्तियां

  • उत्तराखंड ने चार परिसंत्तियों पर अपनी हिस्सेदारी जताई हुई है। इसमें:
  • कानपुर में परिवहन निगम की दो केंद्रीय कार्यशाला
  • लखनऊ में परिवहन मुख्यालय समेत कार सेक्शन और
  • दिल्ली अजमेरी गेट पर संपत्ति शामिल हैं।

चारों परिसंपत्तियों में उत्तराखंड की हिस्सेदारी 13.34 फीसद बताई जा रही है।

 94 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!