Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति नहीं है, सवाल इन प्लेटफा‌र्म्स के दुरुपयोग का है : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मार्च 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। सरकार को इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति नहीं है, सवाल इन प्लेटफा‌र्म्स के दुरुपयोग का है। सरकार इंटरनेट मीडिया के दुरुपयोग के शिकार लोगों की आवाज है और चाहती है कि देश में इन प्लेटफा‌र्म्स पर शिकायतों के निपटारे का तंत्र बने। एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को यह बात कही।प्रसाद ने कहा, ‘आपके पास शिकायत निवारण का एक तंत्र होना चाहिए, ताकि कोई चाहे तो अपनी शिकायत वहां दर्ज करा सके।’ उन्होंने कहा कि सरकार आलोचना के खिलाफ नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 साल से ज्यादा समय झूठे आरोपों और अभियान का शिकार रहे हैं। हम आलोचना का स्वागत करते हैं और यह आलोचना प्रधानमंत्री, सभी मंत्रियों और पूरी सरकार की हो सकती है।’ सरकार ने हाल ही में इंटरनेट मीडिया, ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफार्म और डिजिटल न्यूज मीडिया के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि किसी के पहनावे को लेकर आलोचनात्मक नहीं होना चाहिए। फटी जींस पहनने को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टिप्पणी से उपजे विवाद को लेकर पूछे जाने पर प्रसाद ने यह कहा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही माफी मांग चुके हैं। मुद्दे को ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए। इसी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राजनेताओं को किसी के पहनावे पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उनका काम नीतियां बनाना और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

 683 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!