Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा पर जमकर साधा निशाना, कहा- ‘आतंकवाद के मामले में सपा फुल संरक्षण की सोच रखती है’

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2022, शनिवार, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।‌ शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने सपा पर गंभीर आरोप लगाए, जिसमें उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मामले में भाजपा जीरो टालरेंस नीति अपनाती है, जबकि सपा फुल संरक्षण की सोच रखती है। उन्होंने 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले पर बोलते हुए कहा कि इसके तार उत्तर प्रदेश के सपा नेताओं के साथ  जुड़े हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2008 अहमदाबाद ब्लास्ट मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यह तब हुआ था, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे। इस आतंकवादी हादसे में 56 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे। उन्होंने सपा को आड़े हाथों लेते हुए इस मामले से सपा नेताओं का संबंध जोड़ा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि अदालत का फैसला आने के बाद वे सब चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। 49 दोषियों को सजा सुनाई गई, जिसमें 38 को मौत की सजा, जबकि 11 को उम्रकैद की सजा दी गई है।’

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘जब आतंकवाद की बात आती है, तो भाजपा का रवैया और मानसिकता हमेशा जीरो टालरेंस का रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी आतंकवाद पर पूरी सुरक्षा का स्टैंड लेती है।’ 

 293 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!