Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पहुंचे श्रीनगर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया उनका स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अक्टूबर 2021, शनिवार, श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हल्की बारिश के बीच श्रीनगर पहुंचे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। आज से जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री एकीकृत मुख्यालय की बैठक में जम्मू कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने के अलावा पंचायत संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। वह दो मेडिकल कालेजों का नींव पत्थर रखने के साथ प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत जारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा वह श्रीनगर से शारजाह के लिए पहली सीधी विमान सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम लागू होने के बाद गृहमंत्री अमित शाह का जम्मू कश्मीर का पहला दौरा है। उनके दोरे के पहले कश्मीर में 20 दिन में 11 नागरिकों की हत्याएं हो चुकी हैं। विभिन्न मुठभेड़ों में 17 आतंकी मारे जा चुके हैं। गैर कश्मीरी और गैर मुस्लिमों की हत्याओं के बाद कश्मीर में विभिन्न राज्यों के श्रमिकों का पालयन कई दिन से जारी है। गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12.30 बजे राजभवन श्रीनगर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाम 4.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वह जम्मू-कश्मीर के युवा मंडलों के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे और शाम 6 बजे वीसी के माध्यम से श्रीनगर-शारजाह अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का उद्घाटन करेंगे। .

गृहमंत्री के आगमन से पहले कश्मीर में सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने केंद्रीय अर्धसैनिकबल की अतिरिक्त 50 कंपनियां घाटी में भेजने का फैसला लिया था जिसमें से 15 कंपनियों की तैनाती भी कर दी गई है। बाकी बची 35 कंपनियां अगले कुछ दिनों में आ जाएंगी। एक कंपनी में औसतन 100 जवान हाेते हैं। इसके अलावा श्रीनगर में ड्रोन की मदद से संवेदनशील इलाकों व मुख्य बाजारों में भी नजर रखी जा रही है। करीब 20 ड्रोन श्रीनगर सहित आसपास के इलाकों में उड़ाए जा रहे हैं।

इसके अलावा कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने बंकर स्थापित करना शुरू कर दिए हैं। सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए मुख्य बाजार सहित संवेदनशील इलाकों में विशेष नाके भी स्थापित किए गए हैं। राजभवन में होने वाली बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियों के आलाधिकारी भाग लेंगे। सूत्रों का कहना है कि कश्मीर में फिर से उठाने की कोशिश कर रहे आतंकवादी संगठनों को जड़ से खत्म करने के लिए इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

कल रविवार 24 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह सुबह से लेकर शाम तक जम्मू में ही रहेंगे। जम्मू के भगवती नगर में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह 25 अक्टूबर की दाेपहर बाद श्रीनगर से दिल्ली लौटेंगे।

 109 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!