अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी आल्टो कार, माँ की मौत एवं बेटे की हालत गंभीर

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2022, बुधवार, बागेश्वर। घिंघरतोला सिरौली के निकट देर रात एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वृद्धा की मौके पर हर मौत हो गई है। जबकि वाहन चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे एंबुलेंस 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार की देर रात हुआ। घिंघरतोला सिरोली के नजदीक कार संख्या यूके-05-1013 अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में समा गई। हादसे के वक्त कार को मुसोली निवासी 28 वर्षीय हरीश पांडे चला रहा था। जबकि उसकी 60 वर्षीय माँ कुंती देवी कार में बैठी थीं।
कार के खाई में पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला गया, लेकिन कुंती देवी तब तक दम तोड़ चुकी थीं। जबकि हरीश पांडे गंभीर रूप से घायल था। उसे 108 की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया। इधर कोतवाल केएएस नेगी ने बताया कि घटना की जाँच की जा रही है।
134 total views, 1 views today