उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें
उत्तर प्रदेश में अयोध्या, अलीगढ़ और बस्ती मंडलों के आयुक्तों सहित छ: अफसरों के किये गए तबादले

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 नवम्बर 2022, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को अयोध्या, अलीगढ़ और बस्ती मंडलों के आयुक्तों सहित छ: अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। IAS गौरव दयाल को अयोध्या मंडल का, योगेश्वर राम मिश्र को बस्ती मंडल का और नवदीप रिणवा को अलीगढ़ मंडल का आयुक्त बनाया गया है।
इनके अतिरिक्त IAS डॉ. मुथुकुमारस्वामी बी. को विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। आईएएस जगदीश को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
IAS अखण्ड प्रताप सिंह को गृह विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

72 total views, 1 views today