पर्यटन मंत्री महाराज ने किया तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अगस्त 2022, शनिवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रातः गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रातः होटल द्रोण से गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और जज़्बे को प्रदर्शित करने के लिए साइकिल यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी सभी से अनुरोध किया।
उन्होंने आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ को भव्य रुप से मनाने के साथ साथ सभी से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया।
105 total views, 1 views today