उत्तराखण्डताज़ा खबरें
जनपद देहरादून में 1670 व्यक्तियों की कोरोना वायरस संक्रमण रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अप्रैल 2021, रविवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 1670 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 51353 हो गयी है, जिनमें कुल 37607 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 12084 व्यक्ति उपचाररत हैं। आज जाँच हेतु कुल 6961 सैम्पल भेजे गए।
आज जनपद में मास्क का उपयोग ना करने एवं सामाजिक दूरी के मानकों का उल्लंघन करने पर 1775 व्यक्तियों के चालान किए गए।
190 total views, 1 views today